Hindi News

MP: जल्द एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 10 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने-बूंदाबांदी के आसार

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP: जल्द एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, 10 मई के बाद फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने-बूंदाबांदी के आसार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से आ रही नमी के कारण रविवार को कहीं कहीं  बादल  छाए रहेंगे और आने वाले दिनों पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार है।  एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज रविवार 8 मई को किसी भी जिले में कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 11 मई को एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।वही इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी के तूफान के कारण नमी आएगी।

यह भी पढ़े.. सोना खरीदने-बेचने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 जून से बदलेंगे ये नियम, MP समेत इन 32 जिलों में होगा लागू

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार,  बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात का असर मध्य प्रदेश पर नहीं पड़ेगा। 10-11 मई को फिर मौसम बदलने के आसार है। प्रदेश के कई जिलों में 11-12 मई के आसपास लू की संभावना है। दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1.5 किलोमीटर तक है। इस चक्रवात से लेकर विदर्भ होते हुए तमिलनाडू तक एक ट्रफ लाइन भी बनी हुई है, इसके असर से सोमवार को फिर तापमान बढ़ने के आसार है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Cloud) के अनुसार, वर्तमान में पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ, हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ, बंगाल की खाड़ी चक्रवाती घेरा बनने के कारण रविवार को प्रेरित चक्रवात में तब्दील होगा। इसके प्रभाव से मप्र में अरब सागर की ओर नमी आने के कारण इंदौर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में हल्के से बादल दिखाई दे रहे हैं और आने वाले दिनों में पूर्वी में जबलपुर व शहडोल संभाग में गरज चमक के हल्की बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. इन कर्मचारियों को जल्द मिलेगा लाभ, मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने दिए ये निर्देश, पढ़े पूरा मामला

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Alert) के अनुसार, 9 से 12 मई के बीच ग्वालियर चंबल संभाग में तापमान बढे़गा। बंगाल की खाड़ी का तूफान मौसम को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगा। इसके असर से हवा का रुख पूर्वी हो जाएगा और नमी बढ़ने से बादल छाने के साथ-साथ आंधी की स्थिति बन सकती है।10 मई के बाद जबलपुर सहित आस-पास के जिलों में तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ सकती है। 11 मई से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना भी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews