Hindi News

MP Weather : 4 सिस्टम एक्टिव, मप्र के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Weather : 4 सिस्टम एक्टिव, मप्र के इन जिलों में  आज भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव होने के चलते मध्य प्रदेश में गरज चमक के साथ झमाझम का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर है, और बांधों का जल स्तर बढ़ने लगा है।पिछले 24 घंटे में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है, इसके चलते सड़क जलमग्न हो गई है और कई गांवों का भी संपर्क टूट गया है। मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने आज 7 जिलों में भारी बारिश  (Heavy rain) की संभावना जताई है। वही सभी संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने के चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather : मप्र में जारी रहेगा झमाझम का दौर, आज 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग (MP Weather Alert) ने आज रविवार 12 सितंबर 2021 को सभी संभागों सागर, रीवा, ग्वालियर इंदौर, चंबल, जबलपुर,  होशंगाबाद , भोपाल, उज्जैन और शहडोल में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। वही छतरपुर,उमरिया, कटनी, बालाघाट, सिवनी, डिंडौरी और शहडोल जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain) की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा जबलपुर, शहडोल, सागर, भोपाल,होशंगाबाद, ग्वालियर और चंबल संभागों के साथ नीमच, मंदसौर, इंदौर और सतना जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने के लिए भी येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़े..MP : कर्मचारियों के लिए काम की खबर, अटक सकती है अक्टूबर की सैलरी

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) ने वर्तमान में एक साथ 4 सिस्टम एक्टिव है और  शनिवार को बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आज रविवार को गहरे कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है। इस सिस्टम के सोमवार को अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होकर पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते ही पूर्वी मप्र के रीवा, शहडोल, जबलपुर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है। मंगलवार से पूरे मध्य प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। वही 4-5 दिनों तक अच्छी बारिश होने की उम्मीद है।

क्या कहता है मौसम विभाग

मौसम विभाग (MP Weather Update) की मानें तो वर्तमान में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी में अद्यतन निम्न दाब क्षेत्र समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊँचाई तक फैले दक्षिणी झुकाव वाले संयुग्मित चक्रवातीय परिसंचरण के साथ सक्रिय है। जबकि पूर्वी राजस्थान के ऊपर सक्रिय निम्न दाब क्षेत्र के साथ संयुग्मित चक्रवातीय परिसंचरण और प्रभावशाली होकर समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊँचाई तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। मॉनसून ट्रफ (Monsoon Trough) जैसलमेर, निम्न दाब क्षेत्र से होते हुए नौगांव, पेंड्रा रोड, सम्बलपुर और पूरी से लेकर अद्यतन निम्न दाब क्षेत्र तक विस्तृत है। वहीं पूर्वोत्तर अरब सागर से लेकर गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ से होते हुए ओड़ीशा-बंगाल की खाड़ी तक अन्य ट्रफ लाइन गुजर रही है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल की पछुवा पवनों के बीच एक ट्रफ के रूप में अफगानिस्तान के आसपास सक्रिय है।

पिछले 24 घंटे में यहां हुई बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक दमोह में 75, धार में 35.3, दतिया में 25, श्‍योपुरकलां में 23, गुना में 13.1, शाजापुर में 13, खंडवा में सात, सागर में 4.1, भोपाल में 2.8, टीकमगढ़, मंडला में दो, उज्जैन, पचमढ़ी में एक, ग्वालियर में 0.3, जबलपुर में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

Rainfall dt 12.09.2021
(Past 24 hours)
Damoh 75.0
Dhar 35.3
Datia 25.0
Sheopukalan 23.0
Guna 13.1
Shajapur 13.0
Khandwa 7.0
Sagar 4.1
Bhopal 2.8
Tikamgarh 2.0
Bhopal city 2.0
Mandla 2.0
Ujjain 1.0
Pachmarhi 1.0
Gwalior 0.3
Jabalpur 0.2
Khajuraho trace
Khargone 11.0mm

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews