3 दिन बाद फिर बदलेगा MP के मौसम का मिजाज, सक्रिय होगा नया सिस्टम, छाएंगे बादल, बूंदाबांदी के आसार, जानें IMD का ताजा अपडेट

MP weather

MP Weather Update Today : अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का क्रम जारी है। ओले-बारिश का दौर थमते ही तापमान में वृद्धि होना शुरू हो गई है और गर्मी भी अपना असर दिखा रही है। फिलहाल 28 मार्च तक मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा, इसके बाद नए सिस्टम के सक्रिय होते ही मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, बूंदाबांदी के संकेत

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 26 और 29 को फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से बादल छाने के साथ 29 और 30 को प्रदेश में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट आने का अनुमान है।रविवार को पश्चिमी मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। दमोह में पहली बार दिन का तापमान 40 डिग्री के पार तो रतलाम, सागर, नर्मदापुरम, टीकमगढ़ समेत 10 शहरों में 38-39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास एक द्रोणिका और उसके प्रभाव से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बना हुआ है। वही विदर्भ से लेकर कर्नाटक तक एक द्रोणिका बनी हुई है। हवाओं का रुख बार-बार बदलने से तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। हवाओं के साथ अरब सागर से कुछ नमी आने की वजह से बादल छाने लगे हैं। 26 एवं 29 मार्च को दो नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत पहुंचने के आसार हैं। उनके प्रभाव से मौसम के मिजाज में बदलाव हो सकता है। बादल छाने के साथ 29-30 मार्च को कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews