Hindi News

MP Weather : 22 जिलों में बिजली चमकने/गिरने का येलो अलर्ट, शेष जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Written by:Atul Saxena
Last Updated:
MP Weather : 22 जिलों में बिजली चमकने/गिरने का येलो अलर्ट, शेष जिलों में बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather) में बदलाव जारी है, प्रदेश में अभी मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने आज जारी अपनी रिपोर्ट में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में गरज चमक के साथ बौछारें गिरने की सम्भावना जताई है साथ ही 22 जिलों में बिजली चमकने/गिरने के येलो अलर्ट जारी किया है।

एमपी मौसम विभाग (MP weather department) ने आज अपनी दैनिक मौसम रिपोर्ट (MP Weather Daily Report) जारी की। रिपोर्ट के मुताबिक मध्य प्रदेश में अभी बारिश जारी है , मानसून बौछारों के रूप में प्रदेश को भिगो रहा है। मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, भोपाल और जबलपुर संभागों के जिलों के साथ साथ खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, सीधी, सिंगरौली और अनूपपुर जिलों में बिजली चमकने/गिरने का येलो अलर्ट (MP Weather Yellow Alert) जारी किया है।

ये भी पढ़ें – UP Weather : 35 जिलों में आंधी, भारी बारिश, बिजली गिरने की चेतावनी, हो चुकी 22 लोगों की मौत

मौसम विभाग (IMD MP Weather Update) ने इसके अलावा भोपाल और नर्मदापुरम संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर और रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चम्बल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की सम्भावना जताई है।

ये भी पढ़ें – CG Weather : मंगलवार से फिर बदलेगा मौसम, आज 11 जिलों में बारिश का अलर्ट , गरज-चमक, बिजली गिरने की चेतावनी, 5 में बढ़ेगा तापमान

एमपी मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट में पिछले 24 घंटों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के जबलपुर, भोपाल, नर्मदापुरम, एवं इंदौर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, रीवा एवं शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर तथा सागर,उज्जैन, ग्वालियर एवं चम्बल संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।

 

 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena
Follow Us :GoogleNews