MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर, Provisional Answer Key जारी, दावे-आपत्तियों पर नई अपडेट, 466 पदों कर होनी है भर्ती

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट एमपीपीएससी के उम्मीदवारों (MPPSC Candidates) के लिए बड़ी खबर है। राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा (State engineering service exam) के लिए नोटिफिकेशन 30 दिसंबर 2021 को जारी किया गया था। जिसके लिए परीक्षा 3 जुलाई 2022 को संपन्न हुई। इस परीक्षा में सिविल-मैकेनिकल-इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए प्राविधिक उत्तर कुंजी (provisional answer key) जारी कर दी गई है। MPPSC राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा के लिए कुल 466 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की गई थी। जिसके लिए इतनी ही पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

लोक सेवा आयोग द्वारा जारी की गई उत्तर कुंजी आदेश के साथ कहा गया है कि यदि किसी परीक्षार्थी को प्रश्न-प्रश्न की उत्तर कुंजी अथवा इसके प्रश्न और उत्तर से संबंधित आपत्ति हो तो परीक्षार्थी अपने आपत्ति प्रमाणित संदर्भ के साथ ऑनलाइन लिंक पर निर्धारित परीक्षा शुल्क के साथ आंसर की वेबसाइट पर उपलब्ध होने के 7 दिन के अंदर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकेंगे।

Read More : सिन्धिया को अब ‘महाराजा’ के साथ स्टील की भी जिम्मेदारी

आयोग ने स्पष्ट किया है कि 7 दिन की समय अवधि बीतने के पश्चात परीक्षा से संबंधित आपत्तियों के अभ्यावेदन को स्वीकार्य नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही 3 जुलाई को आयोजित हुई राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा सिविल मैकेनिकल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए सामान्य अध्ययन और सिविल इंजीनियरिंग set, सामान्य अध्ययन और मैकेनिकल इंजीनियरिंग set, सामान्य अध्ययन और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग set के लिए उत्तर कुंजी जारी की गई है। जिसकी लिंक उम्मीदवारों की सुविधा के लिए यहां उपलब्ध कराई जा रही है।

Link 

https://mppsc.mp.gov.in/uploads/files/Provisional_Answe_Key_SES_2021_Dated_06_07_2022.pdf

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews