नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान- इससे ज्यादा अच्छे दिन और बदलाव क्या चाहिए

नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान- इससे ज्यादा अच्छे दिन और बदलाव क्या चाहिए

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता और गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra)  ने विपक्ष पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अरविन्द केजरीवाल, अखिलेश यादव और मायावती के हिन्दू धर्म के प्रति आस्था प्रदर्शन पर तंज किया है।  डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा-  देश में इससे ज्यादा अच्छे दिन और बदलाव क्या चाहिए।

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने अपनी रूटीन प्रेस ब्रीफिंग में पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि अब इससे ज्यादा अच्छे दिन और बदलाव क्या चाहिए।  आज कोट पर जनेऊ धारण करने वाले राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वैष्णो देवी की यात्रा करें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) गणेश जी की स्थापना करें, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) दुर्गा मंत्र का जाप करें, अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कृष्ण मंदिर बनवाएं और मायावती (Mayavati) के मंच पर स्वस्तिवाचन हो। 

ये भी पढ़ें – 18 सितंबर को जबलपुर आएंगे अमित शाह, सख्त सुरक्षा के लिये पुलिस प्रशासन की तैयारियां तेज

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : तीन दिन बाद चांदी में भारी गिरावट, सोना पुरानी कीमत पर

डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का नाम लेते हुए कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र पटेल को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया जाना इस बात का प्रमाण हैं कि भारतीय जनता पार्टी में साधारण कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंचता हैं। कांग्रेस की सोच व राजनीति सिर्फ ट्विटर और परिवारवाद तक सीमित रह गई हैं। गांधी परिवार, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह इसका प्रमाण हैं।   

ये भी पढ़ें – OBC Reservation : उपचुनाव से पहले BJP का दांव! 24 सितंबर को सागर में बड़ी बैठक

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews