Hindi News

अब सरकार के इस काम में सहभागी बनेगी आम जनता, PM Modi ने ट्वीट कर किया आग्रह

Written by:Kashish Trivedi
Last Updated:
अब सरकार के इस काम में सहभागी बनेगी आम जनता, PM Modi ने ट्वीट कर किया आग्रह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)  ने भारत के लोगों को एक महत्वपूर्ण अधिकार दिया है। दरअसल ट्वीट (tweet) करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने अपनी पसंद के लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित करने का आग्रह देश की जनता से किया है। पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि जमीनी स्तर पर असाधारण काम करने वाले लोगों को उनके आसपास के लोग पद्म पुरस्कार (padma award) के लिए नामित कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्वीट करते हुए कहा कि लोग अपनी पसंद के ऐसे लोगों को पद्म पुरस्कारों के लिए नामित कर सकते हैं जो जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। एक ट्वीट में पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि भारत में कई प्रतिभाशाली लोग जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं, लेकिन वे अक्सर ज्यादा जाने नहीं जाते हैं। ऐसे लोगों को अब उनके आसपास के लोग पदम् पुरुस्कार के लिए नामित करें।

Read More: Bhopal News: देर रात चली रईसजादों की पार्टी, पुलिस की दबिश, बार मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

रविवार को ट्वीट करते हुए PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत में कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जो जमीनी स्तर पर असाधारण काम कर रहे हैं। अक्सर बहुतों के बारे हमें जानकरी नहीं होती है और न हमने सुनी होती है। क्या आप ऐसे प्रेरक लोगों को जानते हैं? आप उन्हें #PeoplesPadma के लिए नामांकित कर सकते हैं। नामांकन 15 सितंबर तक खुले हैं। आप इस लिंक http://padmaawards.gov.in के जरिये भी उन्हें नामित कर सकते हैं।

बता दें कि पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं। पिछले कुछ वर्षों से मोदी सरकार समाज में उनके जीवन भर के योगदान और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों के लिए अनगिनत नायकों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित कर रही है। 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews