पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी, आपके खाते में पैसा आया या नही? लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम

करोड़ों लाभार्थियों के खाते में मोदी सरकार द्वारा 20वीं किस्त के दो दो हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए गए है ।अगर आपके मोबाइल पर अभी तक मैसेज नहीं आया है तो अधिकारिक बेवसाइट पर जाकर स्टेटस चेक कर सकते हैं।
pm kisan yojana

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के 9.70 करोड़ लाभार्थियों के लिए खुशखबरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को वाराणसी उत्तर प्रदेश से योजना की 20वीं किस्त जारी कर दी है।इसके तहत प्रत्येक किसान के खाते में दो दो हजार रुपए भेजे गए है।ध्यान रहे राशि का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC ,भूलेखों का सत्यापन, बैंक खाता आधार से लिंक, NPCI डीबीटी ऑप्शन ऑन और फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूरा कर लिया है।पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in ,हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते है।

योजना के तहत हर 4 माह में मिलते है दो दो हजार रुपए

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, जिसके तहत 9 करोड़ से ज्यादा किसानों को सालाना 6,000 रूपए मिलते है। यह राशि हर 4 माह में 3 किस्तों में 2-2 हजार रुपये के रूप में दी जाती है।यह पैसा केन्द्र सरकार द्वारा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।
  • यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत के नागरिक है।पीएम किसान योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है।

PM Kisan: कैसे करें eKYC

  • सबसे पहले आधिकारिक पीएम किसान योजना वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • किसान कॉर्नर” अनुभाग पर जाएं और “ई-केवाईसी” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना आधार नंबर और पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • सत्यापन के बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा।
  • ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए ओटीपी दर्ज करें।

PM Kisan : लाभार्थी लिस्ट में किसान ऐसे चेक करें अपना नाम

  • प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • अब farmer corner पर क्लिक करें।फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां beneficiary list के विकल्प का चयन करें। इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा।
  • इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।
  • सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  • इस प्रक्रिया को पूरी करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।
  • लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews