Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव, 15 जिलों बारिश की चेतावनी, बिजली-आंधी का भी अलर्ट, मई में फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम

Rajasthan Weather,

Rajasthan Weather alert Today : पश्चिमी विक्षोभ के चलते राजस्थान के ऊपर एक नया सर्कुलेशन बना है, जिसके कारण प्रदेश में मौसम बदला हुआ है। मई के दूसरे सप्ताह तक राज्य के अधिकांश जिलों में बादल गजरने, बिजली गिरने, बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है।राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है। वही न्यूनतम तापमान में भी 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।

आज 15 जिलों में बारिश की संभावना

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 30 अप्रैल को भी इस सिस्टम का असर अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर और चूरू जिलों में पड़ने की संभावना है।  बारिश का यह दौर अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा। वही तापमान में भी तीन-चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। बारिश का दौर मई के दूसरे हफ्ते का देखने को मिल सकता है, लेकिन तीसरे और चौथे सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियों में कमी आने के साथ तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

उत्तरी व पूर्वी भागों में आंधी बारिश रहेगा जारी

राजस्थान मौसम विभाग की मानें आज 30 अप्रैल को राज्य के बाड़मेर, जैसलमेर, जालोर को छोड़कर समूचे राजस्थान में आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। उत्तरी व पूर्वी भागों में आंधी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसके अलावा एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 2 मई से सक्रिय होने से आंधी बारिश की गतिविधियों 2-3 मई को बढ़ोतरी होगी। आगामी एक सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान औसत से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किए जाएंगे। हालांकि 10 मई तक हीटवेव की संभावना नहीं है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  1. दौसा, अलवर, झुंझुनूं, चूरू, सीकर, नागौर, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, पाली, भीलवाड़ा, राजसमंद, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
  2. अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर और चूरू जिलों में बारिश की संभावना है।
  3. जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में आंधी चलने के साथ बारिश हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews