छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश और राजस्थान के करीब 2 दर्जन से ज्यादा सरकारी , निजी और आंगनबाड़ी केंद्रों स्कूलों में 30-31 जुलाई को अवकाश का ऐलान किया गया है।इसके अलावा कई स्कूलों में 2 अगस्त तक छुट्टी घोषित की गई है। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के चलते राज्य में 30-31 जुलाई को अवकाश रखा गया है।आईए जानते है किस राज्य के किस जिले में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे और कब खुलेंगे……….
राजस्थान में 31 जुलाई तक अवकाश घोषित
- राजस्थान के अलवर, धौलपुर, भीलवाड़ा , जयपुर, जैसलमेर और खैरथल में30 जुलाई को सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केंद्रों स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
- अजमेर, जैसलमेर, बूंदी, बहरोड ,बांसवाड़ा, उदयपुर, सवाई माधोपुर,डुंगरपुर में 30 व 31 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है।कोटा में 30-31 जुलाई और 1 अगस्त को सरकारी और निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
- बारां व झालावाड़ में 2 अगस्त तक कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है। 3 अगस्त को रविवार है, ऐसे में अब 4 अगस्त को स्कूल खुलेंगे। राजसमंद के कुंभलगढ़ ब्लॉक के सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में31 जुलाई तक अवकाश घोषित किया गया है।
मध्य प्रदेश के इन जिलों के स्कूलों में बुधवार को छुट्टी
- भोपाल में अत्यधिक वर्षा को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु 30 जुलाई 2025 को कक्षा नर्सरी से 12वीं तक समस्त शासकीय एवं अशासकीय (CBSE, ICSE सहित) विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।
- सीहोर, हरदा, विदिशा, गुना और अशोकनगर जिले में लगातार हो रही वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर ने सभी प्ले स्कूल,आंगनवाड़ी , शासकीय,अशासकीय, सीबीएसई विद्यालयों में 30 जुलाई को अवकाश घोषित किया गया है।
जिला कलेक्टर ने बारिश के कारण 30 व 31 जुलाई को विद्यालयों व आंगनबाड़ी में अवकाश के आदेश किए जारी. pic.twitter.com/ij3BSN3ayQ
— District Collector & Magistrate Kotputli-Behror (@DmKotputli_B) July 30, 2025
➡️ हरदा जिले में वर्षा की स्थिति को देखते हुए सभी शासकीय एवं अशासकीय स्कूलों में बुधवार 30 जुलाई को सभी बच्चों के लिए अवकाश घोषित कर दिया गया है।@JansamparkMP @schooledump#Harda #हरदा pic.twitter.com/KmdazL0dUL
— Collector Harda (@collectorharda) July 29, 2025
जिला कलेक्टर ने बारिश के कारण 30 व 31 जुलाई को विद्यालयों व आंगनबाड़ी में अवकाश के आदेश किए जारी. pic.twitter.com/ij3BSN3ayQ
— District Collector & Magistrate Kotputli-Behror (@DmKotputli_B) July 30, 2025
जिले में भारी वर्षा की सम्भावना को देखते हुए जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु के निर्देशानुसार विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में 30 एवं 31 जुलाई का रहेगा अवकाश@DIPRRajasthan @RajCMO @RajGovOfficial #अजमेर #Ajmer #DIPRRajasthan #AjmerAdministration
— District Collector & Magistrate, Ajmer (@Dmajmer) July 29, 2025
*जिले में लगातार हो रही वर्षा के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 वीं तक के विद्यार्थियों का 31 जुलाई तक अवकाश घोषित*
— District Collector & District Magistrate, Bundi (@DmBundii) July 29, 2025






