Hindi News

छात्रों के लिए खुशखबरी, अवकाश घोषित, मिलेगा लंबी छुट्टियों का लाभ, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल और कब खुलेंगे?

Written by:Pooja Khodani
Published:
आने वाले दिनों में धनतेरस, दीपावली, भाई दूज, गोवर्धन पूजा और छठ जैसे त्यौहारों को देखते हुए अलग अलग राज्यों ने स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान करना शुरू कर दिया गया है। आईए जानते है किस राज्य में कब से कब तक स्कूल बंद रहेंगे और कब खुलेंगे।
छात्रों के लिए खुशखबरी, अवकाश घोषित, मिलेगा लंबी छुट्टियों का लाभ, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल और कब खुलेंगे?

HOLIDAYS IN SCHOOL 2025 : स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी है। अक्टूबर महीने के तीसरे और चौथे हफ्ते में बैक टू बैक त्यौहारों के चलते छात्रों को लंबी छुट्टियों का लाभ मिलने वाला है। इसमें साप्ताहिक अवकाश रविवार के साथ धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज शामिल है ।इसके अलावा छठ पर्व के चलते बिहार, झारखंड, पूर्वी यूपी में भी 25-28 अक्टूबर (25 को नहाय-खाय, 27 को संध्या अर्घ्य, 28 को उषा अर्घ्य) तक 4 दिनों की छुट्टियां रहेंगी।दिल्ली-NCR या मुंबई जैसे शहरों में लोकल स्कूल 27-28 को अवकाश रख सकते है। 31 अक्टूबर को सरदार पटेल जयंती पर हरियाणा, यूपी में स्कूल बंद रहेंगे।

जानिए दिवाली फेस्टिवल में किस राज्य में कब तक बंद रहेंगे स्कूल?

  • राजस्थान : राज्य में 13 अक्टूबर से अवकाश शुरू हो गए है और  24 अक्टूबर तक स्कूलों में अवकाश रहेंगे। इस तरह छात्रों को कुल 12 छुट्टियों का लाभ मिलेगा।इस दौरान राज्य के जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर और कोटा संभाग के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।
  • छत्तीसगढ़ : 20 से 25 अक्टूबर 2025 तक दीपावली की छुट्टियां (कुल 6 दिन) रहेंगी। 26 अक्टूबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा, फिर स्कूल 27 अक्टूबर (सोमवार) से खुलेंगे।
  • बिहार : स्कूल कैलेंडर के मुताबिक, धनतेरस/ दीपावली/ चित्रगुप्त पूजा/ भैया दूज/ छठ पूजा के चलते 20 से 29 अक्टूबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे।
  • उत्तर प्रदेश: 20 अक्टूबर (दीपावली), 22 अक्टूबर (गोवर्धन पूजा) और 23 अक्टूबर (भाई दूज) को बंद रहेंगे। 19 अक्टूबर (रविवार) के चलते स्कूल बंद रहेंगे। यह निर्णय प्रदेश के सभी बेसिक, माध्यमिक और राजकीय स्कूलों के लिए लागू होगा।
  • पुडुचेरी : स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक ने 15 से 21 अक्टूबर 2025 तक सभी सरकारी स्कूलों में छुट्टी घोषित की है। 22 अक्टूबर बुधवार से सभी स्कूल सामान्य रूप से खुलेंगे और शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू होंगी।
  • मध्य प्रदेश: 18 से 23 अक्टूबर तक स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।
  • हरियाणा : 17 से 23 अक्टूबर तक कई स्कूल बंद रहेंगे, जबकि कुछ जगहों पर 19 से 23 अक्टूबर तक छुट्टियां रहेंगी। गुरुग्राम के कुछ स्कूल 17 अक्टूबर (शुक्रवार) से 26 अक्टूबर (सोमवार) तक और फरीदाबाद के प्राइवेट स्कूल 19 अक्टूबर (रविवार) से 23 अक्टूबर (गुरुवार) तक बंद रहेंगे।
  • जम्मू संभाग: निदेशालय स्कूल शिक्षा जम्मू ने सभी सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के लिए पांच दिन का अवकाश घोषित किया है। इसके तहत सभी सरकारी शैक्षणिक संस्थान और मान्यता प्राप्त निजी स्कूल 19 अक्टूबर से 2 नवंबर तक बंद रहेंगे।

अक्टूबर 2025 में कब कब बंद रहेंगे स्कूल?

  • 18 अक्टूबर धनतेरस
  • 19 अक्टूबर रविवार
  • 20 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी
  • 21 अक्टूबर – दीवाली
  • 22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर – भैया दूज/छत्रपति शिवाजी जयंती
  • 25 अक्टूबर – शनिवार (चौथा)
  • 26 अक्टूबर रविवार
  • 27 अक्टूबर -छठ
  • 28 अक्टूबर – छठ पूजा (यूपी बिहार)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews