प्राइवेट सेक्टर के IDBI बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। सामान्य नागरिकों को कम से कम 3% और अधिकतम 6.55% इंटरेस्ट मिल रहा है। नए रेट 21 सितंबर 2026 से लागू होंगे। वरिष्ठ नागरिकों को अभी भी 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है। उत्सव एफडी स्कीम की डेडलाइन भी 31 मार्च 2027 तक आगे बढ़ा दी गई है।
वरिष्ठ नागरिकों को बैंक कम से कम 3.50% और अधिकतम 7.05% रिटर्न मिल रहा है। हालांकि सुपर सीनियर सिटीजंस को चरंजीवी एफडी स्कीम पर अधिकतम 7.20% ब्याज मिल रहा है। इसमें तीन टेन्योर ऑप्शन मिलते हैं। निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
बैंक ऑफर कर रहा कई खास एफडी स्कीम
बैंक ने उत्सव एफडी स्कीम की डेडलाइन आगे बढ़कर 31 मार्च 2027 कर दी है। इसमें तीन टेन्योर ऑप्शन मिलते हैं। 555 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% ब्याज मिल रहा है। 700 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.90% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। 1100 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.55% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% ब्याज मिल रहा है। यह स्कीम पहले 30 सितंबर को बंद होने वाली थी।
इसके अलावा बैंक 1111 दिन के वसुंधरा ग्रीन डिपॉजिट स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.35% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.85% ब्याज ऑफर कर रहा है। आरोग्य फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6.10% रिटर्न मिल रहा है। वहीं 5 साल के टैक्स सेविंग्स स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.75% ब्याज ऑफर कर रहा है।
टेन्योर वाइज इंटरेस्ट रेट जानें
- 7 से लेकर 30 दिन- 3%
- 31 से लेकर 45 दिन- 3.15%
- 46 से लेकर 60 दिन- 4.35%
- 61 से लेकर 90 दिन- 4.60%
- 91 दिन से लेकर 6 महीने तक- 4.60%
- 6 महीने 1 दिन से लेकर 270 दिन -5.50%
- 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.80%
- एक साल- 6.20%
- 1 साल से अधिक और 2 साल तक- 6.25%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.50%
- 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.35%
- 5 साल- 6.25%
- 5 साल से अधिक और 7 साल तक- 5.95%
- 7 साल से लेकर 10 साल तक- 5.90%
- 10 साल से लेकर 20 साल तक- 4.80%
- 5 साल- 6.25%
- 1111 दिन- 6.35%
- 370 दिन- 6.10%
- 555 दिन- 6.45%
- 700 दिन- 6.45%
- 1100 दिन- 6. 55%






