MP Breaking News

एक्शन मोड में RBI, इन 5 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द, 8 ने किया सरेंडर, देखें लिस्ट 

आरबीआई ने पाँच नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस यानि CoR रद्द कर दिया है। अब इन्हें कारोबार जारी रखने की अनुमति नहीं है। 8 एनबीएमसी ने खुद अपना लाइसेंस अलग-अलग कारणों से सरेंडर किया है। 
RBI action

सितंबर में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की कार्रवाई जारी है। पांच नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों का सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन यानी लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। इस लिस्ट में शामिल एक कंपनी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित है। जबकि  चार कंपनी महाराष्ट्र  के विभिन्न स्थानों पर हैं। इस कार्रवाई की आरबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.rbi.org.in पर 17 सितंबर 2026 को पर प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है।

सीओआर रद्द होने के बाद इन कंपनियों को नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के तौर पर कारोबार करने के लिए कारोबार या लेनदेन करने की अनुमति नहीं होगी। यह कदम सेंट्रल बैंक ने आरबीआई एक्शन 1934 के विभिन्न प्रवधानों के तहत उठाया है। इसके अलावा 8 कंपनियों ने खुद अपना CoR सरेंडर किया है। इस लिस्ट में शामिल एक एनबीएफसी पश्चिम बंगाल और एक असम में स्थित है। बाकी सभी कंपनियां दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर स्थित हैं।

इन कंपनियों का लाइसेंस रद्द 

Dar’s फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता पश्चिम बंगाल को आरबीआई ने 3 फरवरी 2000 को लाइसेंस जारी किया था, जिसे 3 अगस्त 2026 को रद्द कर दिया गया है।  महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित Rolta होल्डिंग्स एंड फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड और वासुदेव सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस 6 अगस्त को कैंसिल किया गया है। जबकि परसोली कॉर्पोरेशन लिमिटेड का लाइसेंस 18 अगस्त को कैंसिल कर दिया गया है। एसी चौकसी फाइनेंशियल प्राइवेट लिमिटेड अंधेरी ईस्ट मुंबई महाराष्ट्र का लाइसेंस 31 अगस्त को रद्द किया गया है, जिसे आरबीआई 14 जुलाई को जारी किया था।

इन कंपनियों ने किया सरेंडर 

नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन बिजनेस से बाहर होने पर वेस्ट दिल्ली में स्थित अनुपम मर्केंटाइल लिमिटेड, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में स्थित ग्रैंड मोटर  एंड फाइनेंशियल प्राइवेट लिमिटेड, असम के कामरूप में स्थित स्काई लिमिट इंटरनेशनल फाइनेंस लिमिटेड और पश्चिम बंगाल के साल्ट लेक नॉर्थ 24 परगना में स्थित एएसए इंटरनेशनल इंडिया माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड ने अपना लाइसेंस आरबीआई को सरेंडर किया है। अनधिकृत कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी के तौर पर मानदंडों को पूरा करने के बाद नई दिल्ली में स्थित अनाग्राम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में अपना सीईओआर सरेंडर किया है।

अनरजिस्टर्ड टाइप-1 एनबीएफसी के मानदंडों को पूरा करने के बाद CDN फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली ने अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। एमाल्गामेशन/ विलय/ विघटन/स्वैच्छिक स्ट्राइक-ऑफ इत्यादि कारणों से शिवम सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड और अप्रैल इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने अपना सीओआर सरेंडर किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews