MP Breaking News

इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, करीब 2.50 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स की जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

इंदौर क्राइम ब्रांच ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुये 14.9 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त की है। जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये आंकी गई है। साथ ही दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
Indore News

मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। विभिन्न जिलों में पुलिस अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर कार्रवाई करते हुए उनको सलाखों के पी​छे भेज रही है। इसी बीच, इंदौर क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 14.9 ग्राम एमडी ड्रग्स और महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो भी बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इसकी जानकारी एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने दी।

पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, इंदौर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में क्राइम ब्रांच ने चेकिंग के दौरान एमडी ड्रग्स की तस्करी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शादाब खान और साहिद अली शाह के रूप में हुई है।

14.9 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद

बता दें कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर रोका। आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 14.9 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से महिंद्रा इलेक्ट्रिक ऑटो भी जब्त किया है।

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी अनुसार, दोनों आरोपी चंदन नगर क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। मामले में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। अब क्राइम ब्रांच आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि ड्रग्स की सप्लाई कहां से हुई और इसे आगे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था, इसका पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के दौरान जिन लोगों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके खिलाफ भी नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi
Follow Us :GoogleNews
इंदौर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, करीब 2.50 लाख रुपये की एमडी ड्रग्स की जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार - MP Breaking News