UP Weather : मौसम में बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, छाएंगे बादल, 1 दर्जन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि, जानें IMD का पूर्वानुमान

CG Weather

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में आज सोमवार से मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 13 से 20 मार्च तक प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। यूपी मौसम विभाग ने आज 13 मार्च को लखनऊ, नोएडा और पश्चिमी यूपी के जिलों में बारिश की संभावना जताई है।वही 14 मार्च दक्षिण-पूर्व के जिलों में भी बारिश के आसार है।इधर, पश्चिमी विक्षोभ के चलते 14 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित हो सकता है, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी।

20 मार्च तक बारिश और ओलावृष्टि 

यूपी मौसम विभाग ने 13 से 20 मार्च तक ओला गिरने के साथ बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार को एक मजबूत नया सिस्टम एक्टिव होने जा रहा है, इसके प्रभाव से 14 मार्च को यूपी के कुछ हिस्‍सों खास कर दक्षिण-पूर्व के जिलों में बारिश होने की संभावना है ।सोमवार और मंगलवार को राजधानी लखनऊ में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज हवाएं चलेगी और बूंदाबांदी के आसार है। 21 मार्च के बाद मौसम में फिर बदलाव आएगा और तापमान में इजाफा होना शुरू हो जाएगा।

13 और 18 मार्च तक मौसम रहेगा खराब

यूपी मौसम विभाग की मानें तो नए पश्चिमी विक्षोभ से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, आंधी, ओले और बिजली गिर सकती है। 13 से 18 मार्च तक प्रदेशभर में मौसम बेहद खराब रहेगा, जिससे फसलों को भी काफी नुकसान हो सकता है। 17, 18 और 19 मार्च को कानपुर मंडल में बारिश के ज्यादा आसार हैं। पश्चिम विक्षोभ के कारण दिल्ली से सटे यूपी के जिलों गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ समेत पश्चिमी यूपी के भी कई क्षेत्रों में सोमवार और मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।

मई-जून में गर्मी के तेवर होंगे तल्ख

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, इस सप्ताह दक्षिण-पश्चिम की ओर से हवा चलेगी। हवा की रफ्तार 2.4 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 33, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यूपी के ज्यादातर शहरों का मौसम सामान्य ही रहेगा, लेकिन मार्च अंत से फिर मौसम में बदलाव आएगा । अनुमान है कि मई में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है। मई-जून की तरह सूरज के तपने के आसार हैं। इसके लिए 4 अप्रैल तक लू का अलर्ट जारी किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews