गुजरात में अमित शाह, कई डिजिटल सेवाएं लॉन्च, कहा- 5 साल में 20% बढ़ेगी डेयरी किसानों की इनकम 

अमित शाह ने सहकार सारथी प्लेटफॉर्म लॉन्च करने के साथ-साथ कई बड़ी घोषणाएं भी की है। कई डिजिटल सेवाएं भी इसमें शामिल हैं। बनास डेयरी के नए डेयरी संयंत्र और आलू संयंत्र का अवलोकन भी किया। 
Amit Shah

केंद्रीय गृह मंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शुक्रवार से तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। उन्होनें शनिवार को उन्होंने गुजरात के वाव-थराद जिले के सणादर गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में किसानों और डेयरी सेक्टर जुड़े लोगों से को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, “देशभर की डेयरी समितियों में सर्कुलर इकोनामिक मॉडल के विस्तार से  आने वाले 5 सालों में डेयरी किसने की आय लगभग 20% बढ़ सकती है।”

इसके अलावा शाह ने बनास डेयरी के नवनिर्मित बायो-सीएनजी एवं उर्वरक प्लांट का वर्चुअल उद्घाटन भी किया। साथ ही पॉवर प्लांट और शिशु आहार संयंत्र का वर्चुअल शिलान्यास बनही किया। डेयरी सेक्टर से जुड़ी महिलाओं से बातचीत भी है। उन्होंने कहा कि, “यह दोनों प्लांट्स डेयरी उत्पादन, बच्चों के पोषण और महिलाओं-किसानों की समृद्धि एवं सशक्तिकरण के दिशा में मिल का पत्थर साबित होंगे। बायो सीएनजी और उर्वरक का उत्पादन की आय को मजबूत आधार बनेगा। ऊर्जा क्षेत्र में किसान आत्मनिर्भर बनेंगे।”

6 दिसंबर को गुजरात केसहकारिता मंत्रालय की परामर्शदात्रीय समिति की बैठक की अध्यक्षता भी की। इस दौरान उन्होंने कहा कि, “मोदी सरकार सहकारिता किसानों, पशुपालकों, ग्राम युवाओं और महिलाओं के लिए एक नए अवसर समृद्धि का मार्गदर्शन कर रही है। विश्व भर में भारतीय को-ऑपरेटिव मॉडल को आदर्श स्थापित कर रही है।”

सहकार सारथी के तहत कई डिजिटल सेवाएं लॉन्च 

अर्थ समिट दौरान अमित शाह ने सहकार सारथी प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। जिसमें 14 डिजिटल सेवाएं शामिल हैं। जिससे ग्रामीण बैंकिंग और सहकारी संस्थाओं डिजिटल सुविधा मिलेगी।  इस लिस्ट में ई-पैक्स, सहकार सेतु, डीजीकेसीसी, कोऑपरेटिव गवर्नेंस इंडेक्स, अनाज भंडारण योजना पोर्टल, शिक्षा सारथी, एआई संचालित क्रॉस सेल सारथी, कैंपेन सारथी और एकत्रित कंपलेक्स सारथी सेवा शामिल हैं। इसके अलावा सीआईएसओ सारथी, टैक्स सारथी, सीबीएस सारथी और रेगुलेटरी कंप्लायंस सारथी भी शुरू की गई है।

2036 ओलंपिक्स को लेकर शाह का ऐलान 

अमित शाह ने शुक्रवार को अहमदाबाद के नारनपुर इलाके में नवनिर्मित वीर सावरकर खेल परिषद में आयोजित “सांसद खेल महोत्सव” में कहा कि, “हाल ही में राष्ट्रमंडल खेलों की बोली जीती है। लेकिन अहमदाबाद के लोगों तैयार रहो। यह शहर 2036 में ओलंपिक का भी स्वागत करने जा रहा है।” आगे कहा 2036 में ओलंपिक मेजबानी करने से पहले 2030 में अहमदाबाद राष्ट्रमंडल खेलों सहित लगभग एक दर्जन नेशनल और इंटरनेशनल लेवल की खेल प्रतियोगिताएं की मेजबानी भी करेगा।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews