गुजरात दौरे पर केजरीवाल, BJP पर साधा निशाना, कहा- 2 साल बाद हम बनाएंगे सरकार 

 अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर हैं। उन्होनें किसानों से मुलाकात की। AAP विधायक पर हमले को लेकर बीजेपी पर हमला भी बोला। कहा कि, "हम किसी से डरने वाले नहीं हैं।"
Arvind Kejriwal

आम आदमी पार्टी के विधायक गोपाल इटालिया पर हमले के बाद अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर है। उन्होंने राजकोट में किसानों और पार्टी के कार्यकर्ताओं से परिवारों से मुलाकात की। जिन्हें सरकारी कार्रवाई को लेकर जेल भेजा गया है। केजरीवाल ने बताया कि करीब 88 किसानों को गिरफ्तार किया गया है। 42 को बेल मिल चुकी है। बाकी 46 अभी भी बेल पर हैं। उन्होंने कहा कि, “मुझे उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही बेल मिल जाएगी”

दरअसल, शुक्रवार को जामनगर में आम आदमी पर पार्टी की जनसभा आयोजित की गई थी। एक व्यक्ति ने विधायक गोपाल इटालिया पर जूता फेंक दिया। देखते-ही-देखते  जनसभा अचानक हंगामे में बदल गई। कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी देखने को मिली। बताया जा रहा है कि आरोपी कांग्रेस कार्यकर्ता है, जो स्टेज के नीचे बैठा था। जिसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने अचानक गुजरात दौरे का फैसला लिया।

बीजेपी और कॉंग्रेस दोनों एक सिक्के के दो पहलू- केजरीवाल

AAP राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा, “बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही मिली हुई थी। लेकिन अब लोगों के पास आम आदमी पार्टी का एक विकल्प है।” इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा पर किसानों के साथ पर अत्याचार करने के आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने कहा कि “मैंने  किसानों के संघर्ष की कहानी सुनी तो दिल दहल गया। सरकार उन पर लाठी चार्ज करती है। झूठे मुकदमे करती है। लेकिन वे डरने वाले नहीं है। गुजरात के किसानों की लड़ाई में  हमारी पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है। आने वाले चुनाव में बीजेपी के अहंकार और अन्याय का करारा जवाब देंगे।” 

उन्होंने यह भी कहा कि, “बीजेपी वाले जान लें आम आदमी पार्टी देश के लिए लड़ाई लड़ रही है और हमारे नेता और कार्यकर्ता जेल से डरने वाले नहीं है। 2 साल बाद गुजरात में हमारी सरकार बनने जा रही है। जिसके बाद कम  किसानों पर दर्ज केस वापस लेंगे और जेल भेजने वालों को जेल में चक्की पिसवाई जाएगी।”

स्कूल बनाना और बिजली मुफ़्त करना मेरा “अपराध”- केजरीवाल ने कहा 

केजरीवाल ने भाजपा पर झूठे केस में जेल भजने का आरोप भी लगाया है। उन्होनें कहा, ” मेरा कसूर क्या था” मैं दिल्ली में स्कूल बनाए। बिजली इलाज फ्री किया। जनता की आवाज उठाई यही मेरा अपराध था।” यहां गुजरात में किसानों को पकड़ कर जेल में डाल रहे हैं, जबकि राज्य में नकली शराब और नशा खुलेआम बिक रहा है। लेकिन ऐसे मामलों को नजरअंदाज किया जा रहा।

गांधी के अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि, “आज गुजरात की धरती पर उठिए हड़दड़ की लहर “भाजपा गुजरात छोड़ो आंदोलन” साबित होने जा रही है।” किसानों को आप को वोट देने के लिए प्रोत्साहित भी किया। कहा कि, “जब आप चुनाव में बटन दबाने जाएंगे तो आपका दिया हुआ हर वोट आपको न्याय दिलाएगा। जब तक किसान जेल से बाहर नहीं आ जाते, हम चैन की सांस नहीं लेंगे।”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews