गुजरात में “Bharat Taxi” लॉन्च, 14 शहरों में मिलेगी सर्विस, अमित शाह बोले- चालकों और यात्रियों का शोषण रोकना इसका उद्देश्य 

अमित शाह ने गुजरात में "भारत टैक्सी" सर्विस का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि, "31 जुलाई से पहले देश के 7 प्रमुख शहरों में इसकी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।"
गुजरात में भारत टैक्सी लॉन्च

गुजरात में को-ऑपरेटिव टैक्सी सर्विस “भारत टैक्सी” को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। 27 जून को गांधीनगर के महात्मा मंदिर में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दीप प्रज्वलित करके इसका (Bharat Taxi) शुभारंभ किया है। इससे पहला राज्य में पायलट प्रोजेक्ट भी चलाया गया था। जिसके सफल होने पर इसकी सेवाएं राज्य के 14 शहरों में शुरू करने का फैसला लिया गया है।

कार्यक्रम के दौरान पायलट प्रोजेक्ट में सबसे अच्छे प्रदर्शन करने वाले सारथियों को सम्मानित भी किया गया। इसके अलावा भारत टैक्सी सर्विस को सुविधाजनक और आधुनिक बनाने के लिए गुजरात मेट्रो रेल कॉरपोरेशन, गुजरात स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक, ट्रैफिक पुलिस, अहमदाबाद एयरपोर्ट और पश्चिम रेलवे के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किए गए हैं। इस अवसर पर गृह मंत्री अमित शाह ने आज के दिन को गुजरात के टैक्सी चालक बहनों और भाइयों के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया।

अमित शाह ने कहा कि, “चालकों को सम्मान के साथ-साथ मालिक बनने वाली “भारत टैक्सी” उन्हें अधिक मुनाफा भी दे रही है। साथ ही यात्रियों को भी सुबह में सुरक्षित टैक्सी की सर्विस मिल रही है। अब तक इस 7 लाख से अधिक सारथी और 37 लाख से अधिक यूजर्स जुड़ चुके हैं। इसका देश के छोटे शहरों और गांव तक विस्तार किया जा रहा है।”

“ड्राइवर” नहीं चालक होंगे “सारथी”- अमित शाह 

अमित शाह ने कहा, “अन्य कंपनियां वाहन चलाने वालों को ड्राइवर मानती है। लेकिन भारत टैक्सी उन्हें सारथी मानती है। यह केवल शब्दों का अंतर नहीं बल्कि सच का अंतर है। सारथी केवल सेवा प्रदाता नहीं। बल्कि सहकारी संस्था के सम्मानित शेयरहोल्डर और मालिक हैं। इसका उद्देश्य चालकों और यात्रियों दोनों का शोषण रोकना है। साथी टैक्सी सेवा की गुणवत्ता बढ़ाना है।”

उन्होंने यह भी कहा कि भारत टैक्सी सारथियों की अपनी को-ऑपरेटिव है, यह किसी ऐप पर निर्भर नहीं करती। यह लोन, सहायता बीमा की सुरक्षा और बिजनेस एक्सपेंशन मॉडल को भी पोषित करेगी।”

500 शहरों और कस्बों में पहुंचाने का लक्ष्य

गृह मंत्री ने बताया कि आने वाले दो सालों में भारत टैक्सी 500 से अधिक शहरों और कस्बों तक पहुंचेगी। वहीं 31 जुलाई से पहले देश के 7 प्रमुख शहरों में इसकी सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि, “कई कंपनीयों ने अचानक दाम घटकर भारत टैक्सी की एंट्री रोकने की कोशिश है, ताकि वे फिर मनमानी कर सके। लेकिन भारत टैक्सी सेवा के संकल्प के साथ मैदान में डटी रहेगी, ना थकेगी न भागेगी।”

भूपेंद्र पटेल ने क्या कहा?

भूपेंद्र पटेल ने कहा कि, “भारत टैक्सी सर्विस गुजरात में सबसे सफल साबित होगी। हमारे सारथी देश में सबसे ज्यादा कमाई करके आर्थिक रूप से समृद्ध बनेंगे।” उन्होंने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन में आज देश का को-ऑपरेटिव सेक्टर लगातार सफलता के साथ अनगिनत परिवारों के लिए आत्मनिर्भर का जरिया बन गया है। अब तक को-ऑपरेटिव सेक्टर को सिर्फ खेती और पशुपालन जैसे कुछ क्षेत्रों तक सीमित माना जाता था। लेकिन भारत टैक्सी के नए विचार के साथ इस सेक्टर का दायरा बढ़ गया है। यह सारथियों के कल्याण पर केंद्रित है और प्रधानमंत्री के मंत्र “श्रमेव जयते” को पूरा करता है”

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews