Hindi News

26 फरवरी से गुजरात बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा शुरू, सुरक्षा के सख्त इंतजाम, छात्र रखें इन बातों का ख्याल

Published:
गुजरात बोर्ड कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा शुरू होने वाली है। एग्जाम सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे। जरूरी गाइडलाइंस का पालन भी अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को जीतू वघानी से शुभकामनाएं भी दी है। 
26 फरवरी से गुजरात बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा शुरू, सुरक्षा के सख्त इंतजाम, छात्र रखें इन बातों का ख्याल

गुजरात माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एसएससी यानी कक्षा दसवीं और HSC यानी कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं (Gujarat Board Exam 2026) 26 फरवरी से शुरू करने जा रहा है। कक्षा दसवीं की परीक्षा 16 मार्च को समाप्त होगी। वहीं कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षा 18 मार्च को होने वाली है। इस दौरान सीसीटीवी निगरानी समेत सुरक्षा के कई इंतजाम किए जाएंगे। छात्रों के लिए उचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

परीक्षा में 16 लाख से ज्यादा विद्यार्थी शामिल होंगे। इस मौके पर मंत्री और सरकारी प्रवक्ता जीतू भाई वघानी ने सभी परीक्षार्थियों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार और शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्र पर सभी जरूरी सुविधाएं और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था पक्की कर ली है।  ताकि स्टूडेंट शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दे सकें।

फायर सेफ्टि और सीसीटीवी निगरानी जरूरी 

सीसीटीवी कैमरा को परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले ही शुरू कर दिया जाएगा। वहीं से परीक्षा समाप्त होने के 15 मिनट बाद इसे बंद किया जाएगा। मेन गेट और स्ट्रांग रूम के लिए अलग-अलग फाइल्स होंगे। इसके लिए सेंटर सुपरिंटेंडेंट को एक स्टाफ मेंबर को भी नियुक्त करना होगा। रिकॉर्डिंग की दो डीवीडी कॉपी तैयार की जाएगी। एक बोर्ड को और दूसरा जिला शिक्षा अधिकारी को जमा किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों पर फायर सेफ्टी NOC के साथ सुनिश्चित किए जाएंगे।

समय का रखें ख्याल 

पहले दिन कक्षा दसवीं पहला लैंग्वेज पेपर आयोजित किया जाएगा। जिसमें गुजराती, हिंदी, मराठी, इंग्लिश, उर्दू, सिंधी, तेलुगू, तमिल और ओड़िया शामिल हैं।  परीक्षा सुबह 10:00 बजे से लेकर दोपहर 1:15 बजे तक चलेगी। कक्षा 12वीं की फिजिक्स परीक्षा (साइंस स्ट्रीम) और सहकार पंचायत (जनरल या कॉमर्स स्ट्रीम) की परीक्षा होगी। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 6:15 बजे चलेगी।  प्रत्येक पेपर की अवधि 3 घंटे होगी। परीक्षार्थियों को एग्जाम शुरू होने से 60 मिनट पहले रिपोर्ट करने की सलाह दी जाती है। एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री 30 मिनट पहले ही बंद कर दी जाएगी।

इन बातों का भी रखें ख्याल 

  • उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देश, समय, तारीख, पेपर कोड, विषय नाम, परीक्षा केंद्र का नाम और अन्य जानकारी अच्छे से चेक करने की सलाह दी जाती है।
  • प्रवेश पत्र के बिना किसी भी उम्मीदवार को एग्जामिनेशन हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड के साथ-साथ स्कूल आईडी को ले जाना न भूलें।
  • ब्लू या ब्लैक बॉल प्वाइंट, ट्रांसपेरेंट वॉटर बॉटल, ट्रांसपेरेंट स्टेशनरी पाउच, पेंसिल, इरेज़र और शार्पनर ले जाने की अनुमति होगी।
  • किसी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या टेक्स्ट मैटेरियल्स को अपने साथ ले जाने की गलती न करें।
  • ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड में परीक्षार्थी और क्लास टीचर का हस्ताक्षरऔर प्रिंसिपल का स्टाफ होना चाहिए।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews