गुजराती नववर्ष आरंभ; अंबाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्त ने भेंट किया 13 लाख का सोना

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी नववर्ष पर मंदिरों में शीश नवाया। वे गांधीनगर के पंचदेव मंदिर, अदालज के त्रिमंदिर और अहमदाबाद की भद्रकाली मंदिर पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं-लीं।
गुजराती नववर्ष आरंभ; अंबाजी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़, भक्त ने भेंट किया 13 लाख का सोना

गुजरात में विक्रम संवत 2082 यानी बेस्टू वर्ष का आगाज बुधवार को हुआ। दीपावली के अगले दिन राज्य भर के प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। अंबाजी मंदिर में सुबह 6 बजे मंगला आरती हुई और भक्त लंबी कतारों में माताजी के दर्शन को पहुंचे।

अंबाजी मंदिर में नववर्ष के पहले दिन एक भक्त ने माताजी को 100 ग्राम सोना भेंट किया, जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपए है। मंदिर में 56 भोगों का अन्नकूट लगाया गया और दोपहर में 10 किलो सोने की थाली में राजभोग परोसा गया। सुबह मंगला आरती, दोपहर अन्नकूट और शाम सायं आरती में भारी भीड़ रही।

सीएम पटेल ने नवाया शीश

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी नववर्ष पर मंदिरों में शीश नवाया। वे गांधीनगर के पंचदेव मंदिर, अदालज के त्रिमंदिर और अहमदाबाद की भद्रकाली मंदिर पहुंचे। इसके बाद राज्यपाल से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं-लीं।

सुबह जल्दी उठकर गए मंदिर

गुजराती परंपरा के अनुसार नववर्ष पर लोग सुबह जल्दी उठकर मंदिर जाते हैं, बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं और एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। लाभ पंचमी तक बाजार बंद रहते हैं और उसके बाद व्यापार फिर शुरू होता है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews