IPS Transfer : बड़ा फेरबदल, 74 आईपीएस अफसर इधर से उधर, कई जिलों के एसपी बदले, देखें पूरी लिस्ट

आईपीएस डॉ. करणराज वाघेला को सूरत सिटी में डीसीपी (इकनॉमिक विंग) और एस वी परमार को एसआरपीएफ ग्रुप 15, मेहसाणा का कमांडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ips transfer 2025

गुजरात में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य की भूपेंद्र पटेल ने सोमवार देर रात एक साथ 74 आईपीएस और 31 एसपीएस  (State Police Service)  अधिकारियों के तबादले/प्रमोशन के आदेश जारी किए। आदेश के तहत 20 जिलों के पुलिस अधीक्षक और चार बड़े शहरों के 32 डीसीपी स्तर के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।वलसाड, मोरबी, राजकोट ग्रामीण, वडोदरा ग्रामीण, डांग, भरुच, बनासकांठा, नर्मदा, देवभूमि द्वारका, अरावली, जामनगर, नवसारी, गिर सोमनाथ, महिसागर, तापी, पंचमहाल, साबरकांठा, खेडा, दाहोद और भावनगर के एसपी बदले गए है।

गुजरात आईपीएस अफसर तबादले

  • 2012 बैच आईपीएस डॉ. करणराज वाघेला को सूरत सिटी में डीसीपी (इकनॉमिक विंग)
  • 2012 बैच के आईपीएस एस वी परमार को जोन-1 डीसीपी से हटाकर अब एसआरपीएफ ग्रुप 15, मेहसाणा का कमांडेंट ।
  • मोरबी के एसपी राहुल त्रिपाठी को अहमदाबाद सिटी में एसओजी का डीसीपी ।
  • वडोदरा एसपी रोहन आनंद को गांधीनगर में सीआईडी क्राइम की एंटी इकनॉमिक विंग ।
  • 2015 बैच के आईपीएस प्रशांत सुम्बे को बनासकांठा जिले का एसपी ।
  • 2017 बैच के आईपीएस अभय सोनी को नई नियुक्ति में डीआईजी वेस्टर्न रेलवे वडोदरा
  • सुशील अग्रवाल को वडोदरा जिले का नया एसपी
  • राहुल पटेल को नवसारी का एसपी
  • पन्ना एन मोमाया को सूरत शहर में डीसीपी (ट्रैफिक)
  • सफीन हसन को महीसागर जिले का एसपी
  • ज्योति पटेल को नर्मदा-एकतानगर एसआरपीएफ ग्रुप 18 का कमांडेंट
  • जूली कोठिया को डीसीपी (स्पेशल ब्रांच) सूरत की जिम्मेदारी दी गई है।

Gujarat IPS Transfer Order

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews