राजस्थान से तस्करी कर लाया जा रहा 377 किलो डोडाचूरा बरामद, 6 गिरफ्तार

राजस्थान से तस्करी कर लाया जा रहा 377 किलो डोडाचूरा बरामद, 6 गिरफ्तार

गुना/विजय कुमार जोगी

लॉकडाउन की व्यवस्तता के बीच कुंभराज पुलिस ने गुरुवार को अवैध मादक पदार्थों के तस्करों के विरूद्घ कार्रवाई की। इस दौरान राजस्थान से तस्करी कर मध्यप्रदेश लाया जा रहा करीब 377 किलो अवैध डोडा बरामद किया गया और छह अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार कुंभराज टीआई दिनेश शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि राजस्थान की ओर से सीगनपुर तिराहे की ओर दो मोटरसाइकलों से कवर करते हुए एक पिकअप वाहन क्र. एमपी08-सीए-0320 आ रही है, जिसमें बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ भरा हुआ है। इस पर टीआई हमराह फोर्स तत्काल ग्राम सींगनपुर तिराहे पर पहुंचे। यहां कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए अनुसार दो मोटरसाइकलें एक पिकअप वाहन को कवर करते हुए आते दिखाई दी। पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ा और उक्त पिकअप वाहन को चैक किया तो उसके अंदर प्लास्टिक के बोरों में लगभग 377 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा भरा हुआ पाया गया। पुलिस ने वाहनों पर सवार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस पर उन्होंने अपने नाम भवानी सिंह, नारायण सिंह, मुकेश, कनीराम, बबलू एवं हरिसिंह बताया। पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews