
गुना, डेस्क रिपोर्ट। गुना के कोतवाली थाने में 56 वर्षीय सरकारी शिक्षक ने एक युवती पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। शिक्षक की माने तो उन्होंने युवती को 1500 रुपये उधार दिए थे लगातार मांगने के बाद भी युवती उनके पैसे नहीं लौटा रही थी, इसी दौरान वह पैसे लेने जब युवती के घर गए तो युवती ने उनके साथ जबरदस्ती की और अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल कर रही है। वह 6 लाख रुपये की मांग कर रही है। पुलिस ने शिक्षक के आवेदन पर युवती के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की धारा में मामला दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़े.. गुलाब सिर्फ प्यार का ही नहीं औषधीय गुणों का भी स्वामी होता है , वजन घटाने में भी होता है सहायक
बताया जा रहा है कि मगराना गांव के रहने वाले 56 साल के रामकुमार रघुवंशी पेशे से शिक्षक हैं। वह मगराना शासकीय स्कूल में पदस्थ हैं। अभी वह गुना के विकास नगर में रहते हैं। उन्होंने कोतवाली में एक शिकायती आवेदन दिया है। आवेदन में उन्होंने बताया कि ग्राम मगराना में में उनकी पैतृक जमीन है। पिछले वर्ष गेंहू की खेती के समय गांव की ही रहने वाली एक युवती ने उनसे गेंहू की बोवनी करने के लिए 1500 रुपये उधार लिए थे। उसने वह पैसे अभी तक वापस नहीं किये। कई बार मांगने के बाद भी उसने पैसे नहीं लौटाए।
18 जनवरी को वह अपने एक साथी विनय रघुवंशी के साथ प्रताप छात्रावास के पास स्थित युवती के घर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवती से पैसे मांगे तो उसने शिक्षक को घर के अंदर बुला लिया। उनका साथ बाहर कार में ही बैठा रहा। वह अकेले अंदर गए। अंदर युवती ने उन्हें एकदम से अपने पास खींचा और उनके साथ हरकतें करने लगी। इसी दौरान युवती ने उनकेफोटो और वीडियो भी बना लिए। जब शिक्षक ने विरोध किया तो बोली कि मेरा काम हो गया है। मैंने तुम्हारा विडियो बना लिया है। अब जल्दी यहां से चले जाओ, नहीं तो चिल्लाकर फसवां दूंगी। जेब में जितने पैसे हैं दे दो। शिक्षक ने घबराकर सारे पैसे दे दिए। कुछ दिनों बाद युवती ने शिक्षक के मोबाईल पर उनके और अपने अश्लील वीडियो और फोटो भेजकर 6 लाख रुपये मांगे और नया देने पर वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी, शिक्षक ने युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन युवती ने शिक्षक के रिश्ते के भाई को यह फोटो भेज दिए, परेशान शिक्षक ने इस बात की शिकायत पुलिस में की है, जिसके बाद पुलिस ने युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।
