गुना में फिर बड़ा सड़क हादसा, तीन मजदूरों की मौत

गुना में फिर बड़ा सड़क हादसा, तीन मजदूरों की मौत

गुना| लॉकडाउन (Lockdown) के बीच अपने घर को लौट रहे मजदूर हादसे के शिकार हो रहे हैं| प्रदेश के गुना जिले (Guna District) में एक बार फिर सड़क हादसे (Road accident) में तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई| जबकि 13 लोग घायल बताये जा रहे हैं| जिले में इससे पहले बुधवार-गुरुवार रात को एक कंटेनर और बस में जोरदार टक्कर हुई थी| इस हादसे में 9 मजदूरों की मौत हो गई थी|

जानकारी के मुताबिक गुना जिले के सकतपुर पुलिया के पास दो ट्रकों की आपस में टक्कर हो गई, दो ट्रकों के बीच में एक छोटा हाथी फंस गया। तीन वाहनों की टक्कर से चीख पुकार मच गई| हादसे में मैजिक में बैठे तीन मजदूरों की मौके पर मौत हो गई| जानकारी के मुताबिक हादसे में उत्तर प्रदेश के जिला आजमगढ के ग्राम अमदई निवासी महेश प्रजापति, गाजीपुर जिले के देवकथिया निवासी प्रमोद पाल एवं दीपक प्रजापति की मौत हो गई। वहीं लगभग 13 लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां घायलों का इलाज जारी है।

कंटेनर और बस की टक्कर में हुई थी 9 मजदूरों की मौत
इससे पहले बुधवार-गुरुवार रात को एक कंटेनर और बस में जोरदार टक्कर हुई थी। इस हादसे में कंटेनर में सवार 9 मजदूरों की मौत हो गई और 49 के करीब घायल हुए हैं। यह सभी मजदूर महाराष्ट्र से उत्तर प्रदेश अपने घर जा रहे थे। हादसा रात को करीब 2 बजे हुआ। इस भीषण हादसे की सूचना मिलते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। गुना सांसद डाॅ.केपी सिंह यादव ने अस्पताल पहुंचकर हादसे की जानकारी ली थी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी हादसे पर दुःख जताते हुए घायलों का इलाज कराने का ऐलान किया था। गुना के पूर्व सांसद ज्योर्तिदित्य सिंधिंया ने भी शोक संवेदना प्रकट की थी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews