
गुना| विजय जोगी| गुना में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर सामने आई है। जिला अस्पताल में इलाज ना मिलने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। बड़ी बात यह है कि महिला अपने पति को लेकर गुना जिला अस्पताल पहुंची थी। जहां पर उसके पास पर्चा बनवाने के लिए पैसे नहीं थे। पैसे न होने के कारण पति को भर्ती नहीं किया गया। और इलाज के इंतजार में महिला अस्पताल के बाहर बैठी रही। लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी।
आखिरकार जिला अस्पताल के बाहर पैसे का अभाव में बीमारी से ग्रसित युवक ने दम तोड़ दिया। मामला सामने आते ही गुना जिला कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम ने अस्पताल प्रबंधन से 24 घंटे के अंदर जवाब पेश करने के लिए निर्देशित किया है वहीं इस मामले में ग्वालियर कमिश्नर ने कहा कि मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी|
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

