उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, 500 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, 500 कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

गुना | विजय जोगी| उपचुनाव (ByElection) से पहले राजनीतिक दलों ने दूसरी पार्टियों में सेंध लगाने की शुरुआत कर दी है| पिछले दिनों भोपाल में सिंधिया समर्थक (Scindia Supporters) पूर्व मंत्रियों के नेतृत्व में कई कोंग्रेसियों ने भाजपा (BJP) ज्वाइन की थी| अब गुना में करीब 500 कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया।

उपचुनाव से पहले कांग्रेस के लिए यह एक बड़ा झटका बताया जा रहा है। कांग्रेस के 500 कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है|पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हुए| सांसद रोडमल नागर ने म्याना में इनका भाजपा में स्वागत किया। रोडमल नागर ने सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews