इस जिले में रोजाना करीब 50 हजार लोगों को मिल रहा रोजगार,पलायन पर रोक

इस जिले में रोजाना करीब 50 हजार लोगों को मिल रहा रोजगार,पलायन पर रोक

गुना/विजय कुमार जोगी

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना काल में ग्रामीण अंचल पर रहने वाले लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए सरकार की पहल कारगर साबित होती नजर आ रही है। गुना जिले में मनरेगा के तहत अब प्रतिदिन 50 हजार मजदूरों को रोजगार मिल रहा है जिससे लोगों को रोजगार के लिए अब प्रदेश से बाहर और जिले से बाहर नहीं जाना पड़ रहा है।

ग्रामीण अंचल में रहने वाले आदिवासी एवं मजदूरों को सरकार द्वारा मनरेगा के तहत रोजाना रोजगार दिया जा रहा है जिससे लोगों को काफी फायदे भी हो रहे हैं। गुना जिला पंचायत सीईओ निलेश पारिख ने बताया के प्रति दिन पहले 30 हजार लोगों को रोजगार दिया जाता था लेकिन अब सरकार की पहल पर गुना जिले में 50 हजार से अधिक लोगों को रोजगार दिया जा रहा है, और आगे भी दिया जाएगा। इससे लोगों को रोजगार के लिए पलायन की आवश्यकता नहीं रहेगी। मजदूरों को सबसे ज्यादा रोजगार देने के मामले में गुुना जिला अभी सबसे आगे है और हमारा प्रयास रहेगा कि आगे भी इस आंकड़े को बढ़ाया जाएगा जिससे ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को रोजगार मिल सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews