प्रदेश के चहुंमुखी विकास और जनकल्‍याण के कार्य सरकार की प्राथमिकता में है : मंत्री सिसोदिया

प्रदेश के चहुंमुखी विकास और जनकल्‍याण के कार्य सरकार की प्राथमिकता में है : मंत्री सिसोदिया

गुना, विजय जोगी| प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसौदिया ने कहा है कि प्रदेश में किसानों, गरीबों, महिलाओं और युवाओं के हित में कार्य करने वाली सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास और जनकल्‍याण के कार्य सरकार की प्राथमिकता में है। मंत्री सिसौदिया ने यह बात आज बमोरी क्षेत्र के विभिन्‍न ग्रामों में जनसंपर्क एवं 9 करोड़ लागत से ज्‍यादा विभिन्‍न निर्माण कार्यो के आयोजित भूमिपूजन के कार्यक्रमों में कही।

बमोरी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान पूनमखेड़ी, जमरा, सगोरिया, खजूरी, सेंधुआ, शाहपुर, नसीरा, पदमनखेड़ी, म्‍याना तथा रीछई में जनसंपर्क किया एवं विकासीय कार्यो का भूमिपूजन किया। भ्रमण के दौरान उन्‍होंने ग्रामीणों की समस्‍याएं सुनी तथा उनका शीघ्र निराकरण कराये जाने का आश्‍वासन दिया।

भ्रमण के दौरान पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने 5 करोड़ 50 लाख 68 हजार रूपये की लागत से 8 किमी. लंबे पूनमखेडी से म्‍याना व्‍हाया जमरा मार्ग भूमिपूजन, 2 करोड़ 64 लाख 41 हजार रूपये की लागत से 3.5 किलोमीटर लंबे मार्ग का भूमिपूजन, 47 लाख 10 हजार रूपये की लागत से 0.6 किमी. लंबे सगोरिया से प्रधानमंत्री सड़क जमरा मार्ग भूमिपूजन तथा 57 लाख रूपये की लागत से 1600 मीटर लंबे म्‍याना में नईसरांय रोड से रीछई मार्ग डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया।

इस दौरान मंत्री महेन्‍द्र सिंह सिसौदिया द्वारा सेंधुआ ग्राम की सिंध नदी में खेरूपाल की दो बेटियों की पानी में डूबने की जानकारी मिलने पर घटना स्‍थल पर पहुंचकर शव ढूंढकर निकाले जाने व्‍यवस्‍था देखी तथा शोकाकुल परिजन को ढांढस बंधाया तथा हर संभव मदद देने का आश्‍वासन दिया। इस अवसर पर उक्‍त घटना को दु:खद कहा और अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews