
गुना,संदीप दीक्षित। धरनावदा थाना क्षेत्र के सूजाखेड़ी गांव में पारिवारिक जमीन (land dispute) को लेकर शुरु हुई कहासुनी खूनी विवाद में बदल गई। परिवार के लोगों ने ही दम्पत्ति पर घातक हथियारों से हमला करते उन्हें लहुलुहान कर दिया। विवाद महज सवा बीघा जमीन के विवाद का बताया जा रहा है। बता दें कि सूजाखेड़ी निवासी श्यामबाबू यादव और उनकी पत्नि सजन बाई को पुलिस ने जिला अस्पताल में खून से लथपथ अवस्था में भर्ती कराया है। दम्पत्ति ने आरोप लगाया कि उनके परिजन बलवंत सिंह, कल्याण सिंह, मोहन बाबू, कलीबाई, रीना और उर्मिला आदि ने मिलकर हमला किया है। यह सभी भाई और भतीजे हैं।
यह भी पढ़े…MP: सड़क पर महिलाओं का हाईवोल्टेज ड्रामा, सरेआम एक दूसरे के बाल पकड़ कर की मारपीट
घायलों के मुताबिक कुछ समय पहले उन्होंने शामिल खाते की करीब 5 बीघा जमीन खरीदी थी। जिस पर बलवंत और उनका परिवार खेती कर रहा था। संयुक्त परिवार होने की वजह से तब श्यामबाबू का नाम जमीन दस्तावेजों में दर्ज नहीं था। श्यामबाबू अपने हिस्से की सवा बीघा जमीन मांग रहा है, जिसको लेकर दोनों पक्षों में आए दिन झगड़ा हो रहा है। मंगलवार दोपहर इसी कहासुनी पर बलवंत और श्यामबाबू के बीच मारपीट होने लगी। दोनों ने एक-दूसरे पर लाठी से हमला कर दिया। इसके बाद बलवंत के बेटे श्यामबाबू ने सजन बाई पर कुल्हाड़ी से हमला किया और उन्हें लहुलुहान कर दिया।
श्याम बाबू का तर्क है कि चार भाइयों के खाते में 5 बीघा जमीन है, जिसके आधार पर उन्हें सवा बीघा जमीन का हिस्सा मिलना चाहिए। लेकिन दस्तावेजों में नाम नहीं होने की वजह से आरोपियों की नियत खराब हो गई है। इसी वजह से पूरा परिवार एक-दूसरे से लगातार ईर्ष्या रख रहा था, जो अंत में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। श्यामबाबू का आरोप है कि खून से लथपथ होने के बावजूद पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की है।
[dgv_vimeo_video id=”761932998″]
