लक्ष्मण सिंह ने फिर चलाए अपनी ही सरकार पर बाण, दिल्ली सरकार से सबक लेने की दी सलाह

लक्ष्मण सिंह ने फिर चलाए अपनी ही सरकार पर बाण, दिल्ली सरकार से सबक लेने की दी सलाह

गुना। वजय जोगी।

लंबे समय से अपनी ही सरकार से खफा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के छोटे भाई और चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने फिर कमलनाथ सरकार पर आरोपों  के तीर छोड़े हैं। लक्ष्मण सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार को क्या आवश्यकता पड़ी कि करोड़ों रुपए के हेलीकॉप्टर खरीदे जा रहे हैं लेकिन मैंने कुमभराज में एक नंबर वार्ड में सिलाई सेंटर खोला था। जिसको भी सरकार ने बंद कर दिया। अब मैं विधायक निधि और जन सहयोग से सिलाई सेंटर खोलना चाहता हूं।

जिससे कि गरीब बेरोजगार महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। वहीं दिल्ली सरकार की तारीफ करते हुए लक्ष्मण सिंह ने कहा कि शासकीय खर्चों पर कहीं ना कहीं दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने रोक लगाई है और मध्यप्रदेश में भी इस नियम को हमारी सरकार को भी अमलीजामा पहनाना चाहिए। चाचौड़ा को जिला बनाने को लेकर काफी दिनों से लक्ष्मण सिंह अपनी ही सरकार के ऊपर आरोपों की बौछार कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भोपाल स्थित निवास पर भी लक्ष्मण सिंह ने कार्यकर्ताओं के धरना दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आश्वासन दिया था कि जल्द ही चाचौड़ा को जिला बनाया जाएगा।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews