जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद, दबंगों ने एक को बेरहमी से पीटा

जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच विवाद, दबंगों ने एक को बेरहमी से पीटा

गुना, विजय कुमार जोगी

गुना के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के एक दलित व्यक्ति ने दबंगों द्वारा कैद कर मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत करने के लिए पीड़ित व्यक्ति अपने परिजनों के साथ गुना एसपी ऑफिस पहुंचा जहां उसने मारपीट करने वाले दबंगों के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया है। पीड़ित व्यक्ति की हालत इतनी खराब थी कि उसे एक महिला और दो अन्य व्यक्ति उठाकर एसपी ऑफिस लेकर पहुंचे। इसके बाद उसका मेडिकल कराने के लिये जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

गुना एसपी राजेश कुमार सिंह का इस पूरे मामले को लेकर कहना है कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद चला आ रहा है, इसे लेकर दूसरे पक्ष ने कल शिकायत दर्ज कराई थी। दूसरे पक्ष को डायल हंड्रेड लेने गई थी लेकिन किसी कारणवश वह डायल हंड्रेड में नहीं आया। आज उस व्यक्ति का मेडिकल कराकर मामले की तुरंत जांच कर मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews