Guna News: जिला अस्पताल में नर्स पर हुआ जानलेवा हमला, मरीज ने पीछे से किया सिर पर वार

Guna News: जिला अस्पताल में नर्स पर हुआ जानलेवा हमला, मरीज ने पीछे से किया सिर पर वार

Guna News : मध्य प्रदेश के गुना में देर रात जिला अस्पताल में तैनात नर्स पर एक मरीज ने जानलेवा हमला कर दिया, जिससे नर्स के सिर में गंभीर चोट आई है। जिसके बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद  कर्मचारियों ने हमलावर को पकड़कर कैदी वार्ड में भर्ती किया। साथ ही, घायल नर्स को भर्ती कर उन्हें इलाज शुरू कर दिया गया। जिसके बाद इस घटना की पूरी जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने नर्स ज्योति राठौर की शिकायत पर छोटेलाल के खिलाफ मारपीट और शासकीय काम में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

कर्मचारियों ने पुलिस को दी सूचना

बताया जा रहा है कि गुना तहसील के मावन ग्राम निवासी छोटेलाल कुशवाह अस्पताल के ऑर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती था। जहां देर रात लगभग 11 बजे नर्स ज्योति राठौर वार्ड के मरीजों को दवाएं देने गई थी, तभी छोटेलाल ने एक लोहे की रॉड से ज्योति के सिर पर पीछे से हमला कर किया, जिससे वो घायल हो गई। हमले के दौरान मौके पर मौजूद अन्य नर्स और अस्पताल स्टाफ ने छोटेलाल को पकड़कर कैदी वार्ड में बंद कर दिया और पुलिस को सूचना दी।

नर्स ने मीडिया को दी जानकारी

मामले में नर्स ज्योति राठौर ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, देर रात वो मरीजों को दवा देने गई थी, तभी पीछे से छोटेलाल कुशवाह ने लोहे की रॉड से उनपर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आई है। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर मरीज ने जानलेवा हमला क्यों किया है।

[dgv_vimeo_video id=”772730886″]

सुरक्षा में की गई कड़ाई

वहीं, सिविल सर्जन जे.एस भोला ने बताया कि रात में दो नर्स ड्यूटी पर थी लेकिन देर रात अचानक दवा देने गई सिस्टर ज्योति राठौर पर ऑर्थोपेडिक वार्ड में इलाजरत छोटेलाल ने उनपर हमला कर दिया, जिससे वो घायल हो गई। हमलावर के खिलाफ पुलिस थाने में मारपीट और शासकीय काम में बाधा डालने की धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। वहीं, अस्पताल परिसर में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

[dgv_vimeo_video id=”772730669″]

गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews