MP: डिप्टी कमांडेंट विजय सोनी ने खुद को मारी गोली, कुर्सी पर खून से लथपथ मिला शव

MP: डिप्टी कमांडेंट विजय सोनी ने खुद को मारी गोली, कुर्सी पर खून से लथपथ मिला शव

गुना, डेस्क रिपोर्ट
मध्यप्रदेश (madhypradesh) के गुना जिले (guna district) से बड़ी खबर मिल रही है।यहां 26 बटालियन के डिप्टी कमांडेंट विजय सोनी (Deputy Commandant Vijay Soni) ने खुद को गोलीमार आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है।आत्महत्या का कारण पुलिस की नौकरी में बढ़ता तनाव बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, SAF 26 बटालियन डिप्टी कमांडेंट विजय कुमार सोनी ने सरकारी आवास पर अपनी सर्विस रिवॉल्वर (Service revolver) से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोनी का खून से लथपथ शव सुबह-सुबह घर में कुर्सी पर मिला है। फिलहाल पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिसके चलते आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।वही अब तक परिजन के बयान भी नहीं हो पाएं हैं।

बताया जा रहा है कि विजय का 18 महीने बाद रिटायरमेंट होना था।वे शासकीय आवास में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी की करीब 6 महीने पहले मौत हो चुकी है। उनके दो बच्चे हैं, जिसमें बेटा मुंबई और बेटी बेंगलोर में रहती है। पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी एकत्रित कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।सोनी यहां अकेले ही शासकीय आवास में रहते थे, सुबह-सुबह उनका शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुला लिया था।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews