गुना में ट्रैक्टर बंटवारे को लेकर विवाद, भाई-भतीजों ने की वृद्ध की हत्या

mp news

गुना, संदीप दीक्षित। जिले के कैंट थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर बंटवारे को लेकर हुए विवाद में भाई-भतीजों ने मिलकर वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया। वारदात रविवार देर रात को हुई है।

कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक वीएस छाबई ने बताया है कि बुढ़ऊ पिपरिया निवासी गोविंद जाटव का अपने भाई कल्लू, भतीजे हरवीर, बृजेश, विनोद, राजू से विवाद हो गया था। गोविंद और उसके बेटों पर आरोपियों ने हमला कर दिया। मारपीट जानलेवा हो गई और गोविंद को पीट-पीटकर मार डाला गया। थाने में सूचना मिलने पर कैंट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

[dgv_vimeo_video id=”760941050″]

Must Read- वैशाली ठक्कर ने लिखा 5 पेज का सुसाइड नोट, पुलिस ने पड़ोसी को किया गिरफ्तार

मृतक गोविंद के घायल बेटों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में पता चला है कि ट्रैक्टर बंटवारे को लेकर पिछले कई दिनों से दोनों पक्षों के बीच तनाव था। देर रात झगड़ा इतना बढ़ा कि एक-दूसरे पर लाठी, डंडों और लुहांगी से हमला बोल दिया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews