
गुना,संदीप दीक्षित। आरोन थाना क्षेत्र के अरसखेड़ा गांव में 30 से ज्यादा लोगों ने एक परिवार पर हमला बोला है। वारदात में 60 वर्षीय वृद्धा की फरसा लगने से मौत (killed) हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वारदात को लेकर अजीब बात सामने आई है कि पीडि़त पक्ष हत्या का कारण नहीं बता पा रहा है। जबकि पुलिस का मानना है कि इतनी जघन्य वारदात को बिना वजह अंजाम नहीं दिया जा सकता है।
यह भी पढ़े…Rolls Royce भी उतरी EV मार्केट में, पहली इलेक्ट्रिक कार से उठाया पर्दा, नजरें नहीं हटा पाएंगे आप
बता दें कि वारदात मंगलवार देर शाम लगभग 7-8 बजे की बताई जा रही है। अरसखेड़ा गांव में रहने वाले गुर्जर परिवार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर आए 30 लोगों ने लाठी और फरसों से हमला बोल दिया। पीडि़त पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने इमरतबाई गुर्जर पर लाठी से हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई। हमले के दौरान मौके पर मौजूद आनंद सिंह गुर्जर पर भी कई वार किए गए हैं, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हुआ है। काफी देर तक खूनी खेल खेलने के बाद आरोपी मौके से वापस लौट गए। देर शाम गुर्जर समाज के अन्य लोगों ने घायल व मृतक को सिविल अस्पताल आरोन पहुंचा।
यह भी पढ़े…देवास में गोवंश की तस्करी का मामला, गौ रक्षकों को देख मौके से फरार हुए आरोपी
पुलिस ने पीडि़त पक्ष के बयान लिए हैं। जिसमें उन्होंने पुरानी रंजिश होने की बात से भी इंकार किया है। इस तरह घटना की वजह सामने नहीं आ पा रही है। सिविल अस्पताल पहुंचने पर गुर्जर समाज की महिलाएं भी बड़ी संख्या में मौजूद रहीं, जिनके रूदन से अस्पताल का वातावरण बेहद गमगीन हो गया था। फिर भी पुलिस पूछताछ कर रही है, ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।
[dgv_vimeo_video id=”761882110″]
