ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैरों पर गिरे किसान, नष्ट हुई फसलों के मुआवज़े की मांग, सिंधिया ने दिलाया भरोसा

Guna

Jyotiraditya Scindia meets farmers in Guna : बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण मध्य प्रदेश में कई स्थानों पर फसलों को भारी नुक़सान पहुँचा हैं। गेहूं, चना, मसूर और सरसों की फसलें ज़मींदोज़ हो गई और इस कारण किसानों का बुरा हाल है। सालभर की मेहनत पर मौसम की मार पड़ने से वो परेशान हैं। सबसे ज़्यादा मुसीबत उन किसानों की है जिन्होंने क़र्ज़ लेकर फसल की बुवाई की थी। सीएम मोहन यादव ने सभी कलेक्टरों को नुक़सान का आकलन करने के लिए सर्वे करने के निर्देश दिए हैं।

किसानों ने सिंधिया से लगाई गुहार

गुना जिले में भी ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों को लेकर किसान दुखी हैं। इस इलाक़े में ज्योतिरादित्य सिंधिया किसानों से मिलने पहुँचे तो कई लोग उनके पैरों पर गिर पड़े। वहीं महिलाएँ उनके गले लगकर फूट फूटकर रोने लगीं। ये किसान उनसे मुआवज़े की गुहार लगा रहे थे। सिंधिया ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वो जल्द से जल्द उन्हें मुआवज़ा दिलाने की कोशिश करेंगे।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दिलाया भरोसा

बुधवार को गुना जिले के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को देखकर गुना जनपद पंचायत के बेंहटाघाट गांव में एक बुजुर्ग किसान  भावुक हो गया और उनके पैरों में गिरकर गिड़गिड़ाने लगा। इसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किसान को उठाया और उसे भरोसा दिलाया कि वे जिला प्रशासन को निर्देश देकर जल्द से जल्द मुआवजा दिलवाने का प्रयास करेंगे। वहीं कुछ बुजुर्ग महिलाएं भी सिंधिया के गले लगकर रोने लगीं। इस दौरान सारा माहौल भावुक हो गया। बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना जिले के 29 ओला प्रभावित गांवों की सूची जारी है। सिंधिया ने माना है कि इन 29 गांवों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है और अन्नदाता संकट में नजर आ रहा है। उन्होंने किसानों को जल्द से जल्द मुआवज़ा दिलाने का भरोसा दिलाया है।

गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”919948224″]

[dgv_vimeo_video id=”919948477″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews