सौतेली मां के पास छोड़कर बेटे को रतलाम गया पिता, लौटा तो बच्चे की लाश मिली

Vastu Tips

Guna 5 year Old Child Died : सौतेली मां के पास अपने बेटे को छोड़कर पिता राजस्थान गया वहां से वापस लौटा तो उसकी लाश मिली। इस मामले में सौतेली मां शक के दायरे में हैं। हालांकि मां ने भी जहर पीकर जान देने की कोशिश की, जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह था मामला

एक 12 साल के बच्चे की हत्या की गुत्थी पुलिस सुलझाने में लगी है। फतेहगढ़ क्षेत्र के अंबाराम चक गांव में हुई इस घटना से गांव में मातम छा गया है। फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के अंबाराम चक निवासी सुखराम भील की पत्नि कुछ समय पहले उसकी बेटी और बेटे को छोड़कर चली गई थी। सुखराम ने बच्चों की देखरेख के उद्देश्य से दूसरी महिला से विवाह कर लिया था। फतेहगढ़ पुलिस की शुरुआत पूछताछ और पड़ताल में सामने आया है कि सुखराम और उसकी दूसरी पत्नि के बीच एक साल तक सबकुछ ठीक चल रहा था। सुखराम कुछ समय पहले अपनी बेटी के साथ रतलाम जिले में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने चला गया था। घर पर दूसरी पत्नी और 10 वर्षीय बालक अभिषेक भील अकेले थे। सुखराम ने बताया कि उसकी दूसरी पत्नी ने अभिषेक का गला दबाकर हत्या कर दी और खुद ने जहर खा लिया। सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों को शक हुआ, तो खपरैल हटाकर अंदर का नजारा देखा। जहां एक पलंग पर अभिषेक और दूसरे पलंग पर महिला लेटे हुए थे। दरवाजा तोडऩे पर पता चला कि अभिषेक की मौत हो चुकी है। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। एसडीओपी युवराज सिंह ने बताया कि बच्चे के गले में चोट के निशान है, इससे उसकी हत्या की आशंका सामने आ रही है।

2 साल पहले की थी शादी…

सुखराम का कहना है कि उसकी पहली पत्नी बच्चों को छोड़कर चली गई थी। इस वजह से उसने 2 साल पहले दूसरी शादी की थी। सुखराम के एक बेटा और एक बेटी है। उसने बताया कि शादी में जाने से पहले उसने पत्नी से कहा था कि अभिषेक का पूरा ध्यान रखना और पास में ही लगे गेहूं के खेत की रखवाली करते रहना, लेकिन मुझे क्या पता था कि मेरी पत्नी ही बच्चे की जान की दुश्मन बन जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”784976721″]

गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट 

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews