
Guna Accident News :
दिल्ली से भोपाल की ओर जा रहे एक ट्रक में उस समय आग लग गई, जब वह गुना के बायपास क्षेत्र से गुजर रहा था। ट्रक में आग लगते ही ड्राइवर ने आसपास के होटल और ढाबों पर मौजूद लोगों से मदद मांगी। लेकिन कुछ ही देर में ट्रक आग की लपटों से घिर चुका था। ट्रक में आग लगने के लगभग आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची तब तक उसमें भरे खिलौनी और परचूनी का सामान लगभग आधा जल चुका था।
आग बुझाने के लिए घंटे तक नहीं पहुंच सकी फायर ब्रिगेड
ट्रक में आगजनी का हादसा सोमवार दोपहर तकरीबन 2 बजे हुआ। हरियाणा के पलवल का ट्रक दिल्ली से खिलौने व परचूनी भरकर भोपाल के लिए जा रहा था, तभी शांति ढाबे के पास चालक को ट्रक में आग लगने का अंदेशा हुआ। चालक ने ट्रक रोका और नीचे उतरकर आगजनी की वजह जानी, तब तक ट्रक का पीछे वाला हिस्सा पूरी तरह आग से घिर गया था। ट्रक चालक ने आसपास के लोगों से मदद मांगी। ढाबे और होटल पर मौजूद लोगों ने पानी लेकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आगजनी इतनी भीषण थी कि लोगों के प्रयास नाकाफी साबित हुए।
[dgv_vimeo_video id=”780334981″]
[dgv_vimeo_video id=”780335143″]
इसी दौरान कुछ लोगों का अमानवीय रवैया भी देखने को मिला। जिन्होंने आग बुझाने की बजाए ट्रक के अंदर रखा सामान लूटने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाई। एक तरफ ट्रक में आग लग रही थी, दूसरे लोग उसके अंदर से सड़क पर फैलते जा रहे सामान को लूटने के लिए आपस में गुत्थमगुत्था हो रहे थे। हालांकि ट्रक में कितना सामान भरा हुआ था और कितना नुकसान हुआ है, इसका अंदाजा ट्रक चालक को नहीं है। बताया जा रहा है कि ट्रक की सेल्फ वायरिंग से आगजनी की घटना हुई है।
गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”780335315″]
