गुना में फाइनेंस कंपनी की मनमनी, किश्त नहीं भर पाने पर युवक को किया अगवा

गुना में फाइनेंस कंपनी की मनमनी, किश्त नहीं भर पाने पर युवक को किया अगवा

गुना, विजय कुमार जोगी। एचडीबी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों पर कुशमौदा निवासी एक युवक के अपहरण और मारपीट का आरोप लगा है। युवक के परिजनों ने कहा कि, मिथुन ओझा ने फाइनेंस कंपनी से पर्सनल लोन लिया था, वो लगातार किश्तें समय पर भर रहा है। पिछले दो महीनों से किसी वजह से किश्त नहीं भर पाया, तो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी घर पर आकर धमकाने लगे और शिकायत करने पर भी थाने में कोई कार्रवाई नहीं हो रही।

थाने में नहीं हो रही सुनवाई

बुधवार सुबह अचानक कम्पनी के दो कर्मचारी घर पर आए और मिथुन के साथ मारपीट करते हुए अपने साथ ले गए। करीब तीन घंटे तक मिथुन घर नहीं पहुंचा, तो युवक के पिता ने फाइनेंस कंपनी में जाकर पता किय। युवक के पिता का आरोप है कि, उसे कम्पनी के दफ्तर में पीटा जा रहा था। इस मामले में कैंट थाने में शिकायत की गई, तो पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के प्रकरण में हस्तक्षेप करने से मना कर दिया। इसके बाद अपहृत युवक के पिता और परिजन पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह के पास पहुंचे, जहां उन्होंने घटना की पूरी जानकारी दी।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews