आरक्षक कर रहा था रिश्वत की मांग, महिला ने की पिटाई, देखिये वीडियो

आरक्षक कर रहा था रिश्वत की मांग, महिला ने की पिटाई, देखिये वीडियो

गुना, डेस्क रिपोर्ट। एक आरक्षक द्वारा रिश्वत मांगने पर महिला ने उसकी सरेआम पिटाई कर दी। महिला राहत प्रकरण का पैसा निकालने बैंक आई थी और कहा जा रहा है कि अजाक आरक्षक परमानंद शर्मा ने महिला से राहत प्रकरण का पैसा दिलाने के बदले रिश्वत मांगी थी। इससे पहले महिला इस आरक्षक को 30 हजार रुपए दे चुकी थी लेकिन वो और पैसों की डिमांड कर रहा था जिसके चलते महिला ने आरक्षक की पिटाई कर दी। सिंघ टॉवर स्थित बैंकिंग लाइन में इस घटना को कई लोगों ने देखा और अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामला सामने आने के बाद गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

गुलाब बाई ने पुलिस में शिकायत करते हुए कहा है कि एससी एसटी एक्ट के तहत मिलने वाली राहत राशि को स्वीकृत कराने के लिए अजाक थाने में पदस्थ आरक्षक परमानंद शर्मा द्वारा उससे रिश्वत की मांग की गई। महिला उसे 40 हजार रूपये दे चुकी थी लेकिन आरक्षक 15 हजार और मांग रहा था। महिला के मुताबिक उसमें और 5 हजार रूपये आरक्षक को दिये लेकिन वो 10 हजार की बकाया राशि के लिए दबाव बना रहा था और इस दौरान आरक्षक ने महिला से झूमाझटकी की। इसके बाद गुस्साई महिला ने आरक्षक को सरेआम जमकर लताड़ा और फिर थाने में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना की जानकारी लगने पर गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने आरक्षक को निलंबित कर दिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews