
गुना, संदीप दीक्षित। गुना में एक युवक को नग्न कर पीटने के मामले में पुलिस लगातार नजीर पेश करने वाली कार्रवाई कर रही है। एक दिन पहले हिस्ट्रीशीटर आरोपी गोलू के लाड़पुर गांव में सरकारी जमीन पर बने पोल्ट्री फार्म को ध्वस्त कर दिया गया था। इस मामले में लगातार कार्रवाई करते हुए पुलिस और राजस्व की टीम ने घटना को अंजाम देने वाले गोलू के रुठियाई कस्बे में स्थित मकान और दुकान पर भी बुलडोजर चलवा दिया।
यह भी पढ़े…CBSE EXAM TIPS :- परीक्षा में कुछ महीने हैं बाकी , जाने कैसे करें बोर्ड परीक्षा की तैयारी
आरोपी ने यह निर्माण सरकारी जमीन में कर रखा था। दरअसल, घटनाक्रम सामने आने के बाद गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा ने नजीर पेश करने वाली कार्रवाई करने की बात कही थी। इसे पूरा करते हुए बुधवार को गोलू खान के सरकारी भूमि पर बने पोल्ट्री फार्म को हटाया गया। अगले दिन विजयपुर से ही कुछ दूरी पर रुठियाई कस्बे में सरकारी जमीन पर बनाए गए पक्के आवास को तोड़ दिया गया। इतना ही नहीं आरोपी गोलू के खिलाफ कलेक्टर गुना फ्रेंक नोबल ए. ने रासुका के तहत कार्रवाई भी कर दी है। जिसे गिरफ्तार कर ग्वालियर केंद्रीय जेल भेज दिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”675921776″]
यह भी पढ़े…भिंड में सरकारी अस्पताल में घुसकर स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या
आपको बता दें कि 7 फरवरी को गुना के विजयपुर क्षेत्र में अरविंद कलावत नामक युवक को नग्न कर पीटा गया था। इस घटना को गोलू खान और हेतराम गुर्जर द्वारा अंजाम दिया गया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया। पड़ताल में पता चला कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर हैं, इसके बाद उनकी अवैध सम्पत्तियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। ताकि गुना जिले में हिस्ट्रीशीटर बदमाश वारदातों को अंजाम देने से पहले दस बार सोचें।
[dgv_vimeo_video id=”675921961″]
