Guna : खेत में पानी दे रहे किसान की करंट की चपेट में आने से हुई मौके पर ही मौत

mp news

गुना,संदीप दीक्षित। गुना जिले की आरोन तहसील के नठाई गांव में 55 साल के किसान (farmer) की करंट लगने से मौत हो गई। किसान कोमलचंद खेत में पानी दे रहा था, इसी दौरान करंट के तारों की चपेट में आ गया। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े…HC ने रेल मंत्रालय को जारी किया नोटिस, एक महीने में मांगा जवाब, ये है पूरा मामला

बता दें कि जिस समय यह घटना हुई, आसपास कोई मौजूद नहीं था। इसलिए किसान कोमलचंद का शव घंटों तक खेत में पड़ा रहा। दोपहर बाद उसका पुत्र खाना लेकर तब घटना की जानकारी सामने आई। मृतक किसान के शव का पोस्टमार्टम गुना जिला अस्पताल में कराया गया है।

यह भी पढ़े…पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, बाल्टी में भरा खून हाथ काटा

आपको बता दें कि इस समय रबी बोवनी का सीजन चल रहा था। ऐसे में कई किसान अपने खेतों में बिजली पहुंचाने के लिए अस्थाई संसाधनों का उपयोग करते हैं, जिसकी वजह से करंट लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं। गुना जिले में एक महीने के भीतर इस तरह की तीसरी घटना हुई है।

[dgv_vimeo_video id=”770685581″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews