गुना :- सरकारी जमीन सुरक्षित करने में तत्परता दिखा रहा गुना जिला प्रशासन

गुना :- सरकारी जमीन सुरक्षित करने में तत्परता दिखा रहा गुना जिला प्रशासन

गुना, संदीप दीक्षित। गुरुवार को सरकारी जमीन सुरक्षित करने में तत्परता दिखाते  गुना जिला प्रशासन दिखा ।
शहर के पॉश इलाके में करीब साढ़े 7 करोड़ की को मुक्त करवाया गया । बता दें जमीनसरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के दौरान गुना जिला प्रदेशभर में अव्वल आया है।

अपनी साख बरकरार रखते हुए गुना कलेक्टर फ्रेंक नोबल ए. और उनके अधीनस्थ महकमे द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।

गुना के सबसे पॉश क्षेत्रों में शामिल रेलवे स्टेशन मार्ग पर साढ़े करोड़ की बेशकीमती जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई गुना नगर के तहसीलदार सिद्धार्थ भूषण शर्मा की मौजूदगी में हुई। प्रशासन ने अतिक्रमणकर्ता कैलाश रजक को बेदखल करते हुए इस जमीन को दोबारा सरकारी घोषित कर दिया। जमीन पर सरकारी भूमि बताने वाला बोर्ड भी लगा दिया गया है।

यह भी पढ़े … गुना : बोर्ड परीक्षा में छात्रा को नहीं मिली सप्लीमेंट्री कॉपी

इससे पहले 15 फरवरी को भी जिले के बमोरी ब्लॉक के अंदर आने वाले  ग्राम बमोरीखास में स्कूल की जमीन पर दबंगों द्वारा किए कब्जे को प्रशासन ने हटाया था । इस दौरान अतिक्रमणकर्ताओं पर 5-5 हजार रुपए का जुमार्ना प्रशासन ने लगाया था ।   म.प भू – राजस्व संहिता 1959 की धारा 2 के प्रावधानों के तहत न्यायालय तहसीलदार बमौरी के प्रकरण क्रमाक 257 , 258 , 259 , 260,261,263 अ -68 / से अतिक्रामरियों पर पांच – पांच हजार रुपए का जुर्माना लगा कर बेदखल किया गया था ।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews