दलित बुजुर्ग के गुप्तांग में टॉर्च घुसाई, नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

दलित बुजुर्ग के गुप्तांग में टॉर्च घुसाई, नकाबपोश बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

GUNA NEWS- मध्य प्रदेश में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। आदिवासियों, दलितों के साथ लगातार क्रूरता की खबरें आ रही है। हाल ही में सीधी में हुए पेशाब कांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि गुना में एक बुजुर्ग के साथ मानवता को शर्मसार कर देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। यहाँ नकाबपोश बदमाशों द्वारा एक दलित बुजुर्ग के गुप्तांग में टॉर्च घुसा देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुप्तांग में फंसी टॉर्च को डॉक्टरों ने बड़ी मशक्कत के बाद निकाला।

यह था मामला 

अस्पताल में उपचाररत बमौरी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग डालचंद अहिरवार ने बताया कि वे रात में वे घर से थोड़ी दूरी पर शौच के लिए गए थे, तभी अचानक दो नकाबपोश आए और कट्टा बताते हुये धमकाया। दलित बुजुर्ग ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उनकी टॉर्च छीनकर उनके पीछे गुप्तांग में घुसा दी। दर्द से कराहते हुये बुजुर्ग जैसे तैसे घर पहुंचा, इसके बाद परिजनों द्वारा गुना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद फंसी हुई टॉर्च को बाहर निकाला। फिलहाल दलित बुजुर्ग की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बमौरी थाने में धारा 377, 324 एवं 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

[dgv_vimeo_video id=”843659083″]

गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट 

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews