Guna News : कुएं में गिरने से 8 वर्षीय बालक की मौत, पढ़े पूरी खबर

mp news

Guna Child Dies : गुना जिले के बूढ़े बालाजी क्षेत्र में 8 वर्षीय बालक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। बालक को डूबते हुए देख उसकी बुआ भी कूंद गई। बाद में स्थानीय लोगों को जानकारी मिलने पर उन्होंने मदद की और दोनों को बाहर निकाला। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर बालक को मृत घोषित कर दिया गया।

बता दें कि इस हादसे में बूढ़े बालाजी क्षेत्र के चांदशाहवली मार्ग पर स्थित एक बाड़ी में हुआ। यहां किराए के मकान में रहने वाले अरविंद प्रजापति का पुत्र अनुरोध प्रजापति खेलने के लिए घर से बाहर गया था। तभी उसके कुएं में गिरने की सूचना घर पर मौजूद परिजनों को मिली। जानकारी मिलते ही अनुरोध की बुआ राजकुमारी प्रजापति कुएं की ओर भागी और बिना सोचे-समझे अनुरोध को बचाने के लिए उसने भी छलांग लगा दी। हालांकि कुआ काफी गहरा होने की वजह से राजकुमारी अनुरोध की मदद नहीं कर पाई और वह स्वयं डूबने लगी। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल देख स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए और युवती व बालक को बाहर निकाला।

परिजनों ने लगाए आरोप

दरअसल, 8 वर्षीय अनुरोध प्रजापति को सबसे पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। शासकीय अस्पताल के डॉक्टरों ने अनुरोध को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर अस्पताल परिसर में ही पूरा परिवार विलाप करता दिख रहा था। परिजनों का आरोप है कि कुएं की बाउंड्रीवाल नहीं होने की वजह से हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच की जा रही है। अनुरोध प्रजापति तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके पिता मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा हैं। परिवार का अपना घर भी नहीं हैं, इसलिए क्षेत्र में किराए का एक मकान लेकर निवासरत हैं।
गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”773338795″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews