Guna News : दो लोगों पर ब्लैकमेल करने के आरोप, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा

Guna News : दो लोगों पर ब्लैकमेल करने के आरोप, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा

Guna News : गुना जिले में दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग स्थानों में मामला दर्ज किया है। इनमें इस मामले में फरियादी बीजेपी की जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं जिन्होंने अपनी अपनी रिपोर्ट में आरोपियों के ऊपर फर्जी वीडियो और फोटोग्राफ प्रकाशित करके अड़ीबाजी करने का आरोप लगाया है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा 

गुना की कोतवाली थाना पुलिस ने 7 अगस्त को रात 11:50 बजे के करीब जालम सिंह किरार नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है जो पेशे से पत्रकार बताया गया है। इस मामले में फरियादी राजेश राजपूत हैं जो बीजेपी के महिला मोर्चा की गुना की जिलाध्यक्ष हैं। उन्होंने जालम सिंह किरार पर आरोप लगाया है कि वह फर्जी और कूट रचित ढंग से आधारहीन वीडियो,फोटोग्राफ व खबरें प्रकाशित करके और असत्य खबरें व वीडियो प्रकाशित करने की धमकी संगठन के कई व्यक्तियों को देकर अवैध रूप से धन वसूली के उद्देश्य से नगर में असत्य एवं आधारहीन सूचना प्रसारित कर रहा है।

दो युवकों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत 

भाजपा नेत्री ने कहा कि ऐसे कृत्य से संगठन के हजारों लाखों कार्यकर्ताओं और समर्थकों में अविश्वास और लोक शांति भंग करने के लिए आमजन को प्रभावित कर रहा है। इसीलिए ऐसी असत्य और कूट रचित खबरों के माध्यम से लोक शांति व्यवस्था भंग करने वाले के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। राजेश ने अपने आवेदन के साथ जालम सिंह द्वारा दी गई स्क्रीन शाट की प्रिंट, खुलासा न्यूज़ का प्रिंट भी संलग्न किया है।

रोजगार सहायक ने दो कथित पत्रकारों पर लगाये ब्लैकमेल करने के आरोप  

इसी तरह 8 अगस्त को थाना फतेहगढ़ में रक रिपोर्ट खुलासा रिपोर्ट के पत्रकार जालम सिंह किरार और चंचल एक्सप्रेस के पत्रकार दिनेश यादव के खिलाफ प्रभु दयाल नागर ने कराई है जो रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत कपासी है। उसने भी जालम और दिनेश पर आरोप लगाया है कि वह लोग काफी दिनों से उससे पैसे की मांग कर रहे हैं और पैसा न देने पर खबरें छापने की धमकी दे रहे हैं। 28 मार्च को जालम सिंह ने अपने ऑफिस में 15000 ले भी लिए और दिनेश यादव भी अब पैसे मांग रहा है और पैसे ना देने पर खबर भी छाप दी है।प्रभु दयाल ने यह भी बताया कि उसके पास इन दोनों पत्रकारों की फोन रिकॉर्डिंग भी है। फिलहाल पुलिस ने इन दोनों मामलों में FIR दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews