
Guna Crime News : शहर के एक बड़े कपड़ा व्यापारी की दुकान पर काम करने वाले 3 कर्मचारियों ने लाखों रुपए की धांधली कर दुकानदार के भरोसे को तोड़ दिया। दुकानदार ने चोरी की शिकायत कोतवाली पुलिस में कर दी है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि इनमें से एक आरोपी को जमानत मिल चुकी है, जबकि दो अभी भी जेल की सलाखों के पीछे हैं।
यह है मामला
बता दें कि अमानत में ख्यानत और चोरी का यह मिला-जुला मामला शहर के मशहूर कपड़ा व्यापारी धरनावदा वालों के नाम प्रसिद्ध राजेंद्र कुमार सौरभ कुमार जैन की सदर बाजार छोटी मस्जिद गली स्थित दुकान में सामने आई है। यहां कार्यरत अजय धाकड़, लोकेश लोधा और आकाश जैन नामक कर्मचारी लम्बे समय से सस्ती साडिय़ों के डिब्बों में महंगी साड़ी रखकर ठिकाने लगा रहे थे। इन आरोपियों ने थोक साड़ी खरीदने वाले व्यापारियों से मिलीभगत कर ली थी। अगर कोई व्यापारी 200 रुपए वाली 10 साड़ी खरीदता था तो आरोपी उसमें 2000 रुपए कीमती वाली साड़ी रख देते थे। बाद में लाभ का आधी रकम व्यापारी से उन्हें मिल जाती थी। तीनों ही कर्मचारी करीब 5 से 7 वर्ष पुराने थे।
[dgv_vimeo_video id=”781093453″]
[dgv_vimeo_video id=”781093810″]
दुकान से साड़ियां कम होने पर हुआ संदेह
दुकानदार को एक बड़े कार्टून में रखकर व्यापारी को दी जा रही साडिय़ों के वजन से संदेह हुआ तो पड़ताल की गई। इसके बाद पता चला कि आरोपी लम्बे समय से चोरी की इस अनोखी वारदात को अंजाम दे रहे थे। दुकान के अलावा आरोपियों ने लॉकडाउन के समय फर्म की गोदाम से भी साडिय़ों की चोरी की थी। एक के बाद एक सभी वारदातें खुलने पर दुकानदार ने तीनों कर्मचारियों को पुलिस के हवाले कर दिया। दुकानदार का अनुमान है कि तीनों लोगों ने करीब 5 से 10 लाख रुपए की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि बड़ा कारोबार होने की वजह से सही आंकड़ा सामना आना मुश्किल है।
गुना से संदीप दीक्षित की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”781092859″]
