Guna News : अवैध शराब के कारोबार पर गुना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

Guna News : अवैध शराब के कारोबार पर गुना पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई

गुना, संदीप दीक्षित। (Guna News) शराब माफियाओं के हौंसले जैसे-जैसे बुलंद होते जा रहे हैं, वैसे-वैसे पुलिस प्रशासन भी सख्त कदम उठा रहा है एवं इनके बुलंद हौंसलो पर पानी फेरता नजर आ रहा है। एक ऐसी ही खबर प्रदेश के गुना जिले से आ रही है। जिले के साकोन्या गांव में एक हजार लीटर अवैध शराब बरामद की गई है, इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला 15 हजार लीटर लहान कार्रवाई के दौरान नष्ट कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें – Indore News: 5 फ्लाईओवर को मिली हरी झंडी, 2024 तक होगा काम पूरा

अवैध शराब के कारोबार को ध्वस्त करने के लिए गुना पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा के तहत टीम ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई की। एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि राघौगढ़ के साकोन्या गांव में अवैध शराब बनाने की भट्टी चल रही है, कार्रवाई करते हुए पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान 15 हजार लीटर लहान जब्त कर नष्ट कर दिया गया।

यह भी पढ़ें – ILBSI Airport: बाल के अंदर छुपाया था 33 लाख का सोना

घटना स्थल की जब बारीकी से जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि शराब तस्कर और निर्माताओं ने जमीन के अंदर अवैध शराब छिपा कर रखी है। इसके बाद मौके पर जेसीबी मंगवाई गई और खुदाई शुरू की गई। पुलिस ने जमीन के अंदर दफनाई गई करीब एक हजार लीटर शराब बरामद की।

यह भी पढ़ें – Morena News: अज्ञात वाहन ने मारी मोटरसाइकिल चालक को टक्कर चालक की मौके पर हुई मौत

इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ आपराधिक प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है। बरामद की गई शराब की कीमत लगभग 1 लाख रूपये आंकी गई है। जबकि नष्ट किया गया लहान 8 लाख रूपये तक का बताया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews