Guna News : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत, तीन घायल

Guna News : तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलटी, दो की मौत, तीन घायल

Guna Accident News : गुना जिले में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बताया जा रहा है कि जामनेर इलाके में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। वहीं तीन अन्य घायल हो गए। सभी दोस्त भोपाल घूमने के लिए गए हुए थे। भोपाल से वापस लौटते समय यह हादसा हो गया है। तेज रफ्तार कार टर्न पर पलट गई। सभी को मधुसूदनगढ़ अस्पताल भिजवाया गया, जहां दो युवकों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायलों का इलाज किया गया।

यह है पूरी घटना

बता दें कि जामनेर इलाके के कांकरवास गांव के रहने वाले अजय उर्फ अज्जू सहरिया(34) ने पुलिस को बताया कि शनिवार सुबह गिर्राज शर्मा निवासी कांकरवास की न्यु आर्टिगा बिना नंबर की सफेद रंग की कार से घूमने के लिये भोपाल गए थे। साथ में आकाश सहरिया, सुमित सहरिया, मोहित सहरिया, सुनील सहरिया, शिवम सेन और गिर्राज शर्मा थे। भोपाल घूम कर सभी वापस अपने घर ग्राम कांकरवास आ रहे थे। कार को गिर्राज शर्मा चला रहा था। आगे सुनील सहरिया बैठा था। अजय बीच में बैठा हुआ था।

प्रत्यक्षदर्शी ने जानकारी देते हुए बताया कि तेज स्पीड कार बिजली पावर हाउस वाली घूम पर टर्न लेते समय पलट गई। और कार में बैठे सभी लोगों को चोटें आ गई। वहीं एक के सिर से खून निकल आया तथा शरीर मे जगह जगह मूंदी चोट आई है। सूचना मिलने पर मौके पर एम्बुलेंस पहुंच गई। उसने सभी को मधुसूदनगढ़ अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान दो की मौत हो गई। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों का नाम गिर्राज शर्मा और सुनील सहरिया बताया जा रहा है वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज किया गया। दोनों के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews