
गुना, संदीप दीक्षित। गुना जिले के बीजी रोड पर स्थित आदिश नगर कॉलोनी के नागरिक नगरपालिका और प्रशासन से बार-बार मिल रहे झूठे आश्वासन से इतना प्रताडि़त हो चुके हैं कि उन्होंने नगरपालिका चुनाव में मतदान का बहिष्कार कर दिया है। 156 मतदाता वाली कॉलोनी ने निर्णय लिया है कि 6 जुलाई से पहले सड़क और नाली की समस्या का समाधान नहीं होता है, तो वह मतदान नहीं करेंगे।
यह भी पढ़े…Guna News : रेत से भरी ट्रॉली पलटी, दो बच्चों की दबने से हुई मौत

रहवासियों के मुताबिक आदिश कॉलोनी में 20 सालों से सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। उन्होंने नगरपालिका सीएमओ से लेकर कलेक्टर को भी मामले से अवगत कराया है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। कुछ समय पहले सड़क का टेंडर होने की जानकारी मिली, और दो दिनों तक काम भी किया गया। इसके बाद ठेकेदार अपना सामान समेटकर गायब हो गया।
[dgv_vimeo_video id=”716768473″]
यह भी पढ़े…मुकेश अंबानी ने एक बार फिर संभाली अमीरी की कुर्सी, जाने कौन है दूसरे नंबर पर
इस तरह नगरपालिका की कार्य प्रणाली से रहवासी प्रताडि़त हो गए हैं और विरोध जताने के लिए मतदान का बहिष्कार करना पड़ रहा है। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि नगरपालिका प्रबंधन उनकी बात तक ठीक से नहीं सुन रहा है, जिससे उन्हें मतदान नहीं करने जैसा कड़ा कदम उठाने के लिए विवश होना पड़ रहा है।
[dgv_vimeo_video id=”716768836″]
